सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा
स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)
पृष्ठ 835, कुल 872 में से
संदर्भ में पढ़ेंअ० ५७ ]
उत्तरतन्त्रम्
७९६
रहने के कारण वह फूलता है और आनाह में उदर आनन्द-आबद्ध-स्तम्भ हो जाता है। 'आनाहः विबन्धः स्यात्' (अमर-कोश)—आनाह-णह-बन्धने धातु (द्विवादिगणीय) से तथा विबन्ध=बन्ध-बन्धने धातु (क्रियादिगणीय) से निष्पन्न होता है। यह विध्वजाजीर्ण का ही रूप है। देखिये सु० सू० अ०४६ का श्लो० ५०२ ॥२०॥
तस्मिन् भवन्त्याससमुद्धवे तु तृष्णाप्रतिशयाय शिरोविदाहाः ॥२१॥
आमाशये शूलमथो गुरुत्वं हृत्लास उद्गारविधातनं च ।
आमजन्य आनाह में तृष्णा, प्रतिशयाय, शिर में दाह, आमाशय में शूल, आमाशय में भारीपन, जी मचलाना, उद्गार की असम्भूक प्रवृत्ति होती है ॥२१॥
स्तम्भः कटोपृष्ठपुरीषमूत्रे शूलोऽथ मूर्च्छा स सकृद्धमेच्छ ॥२२॥
श्वासश्च पक्वाशयजे भवन्ति लिङ्गानि चात्रालसकोद्भवानि ।
पुरीषजन्य आनाह में कटि-पीठ-मल-मूत्र में स्तम्भ (जड़ता) कटि पीठ में शूल, मूर्च्छा, मल का वमन, श्वास, अलसक रोग के लक्षण पक्वाशयजन्य आनाह में होता है ॥२२॥
आमोद्धवे वान्तमुपक्रमेत संसर्गभक्तक्रमदीपनीयेः ॥२३॥ ।
आमजन्य आनाह में (अविपाकरसजन्य) रोगी को वमन कराके, पिप्पल्यादि दीपनीय द्रव्यों से साधित पेयादि क्रम करते ॥२३॥
अथेतर् यो न शकृद्धमेत्त- मामं जयेत् स्वेदनपाचनैश्च ।
जो रोगी मल का वमन न करता हो, उस पुरुष के पुरीष-जन्य आमान्वित आनाह को स्वेदन पाचन से शान्त करे ।
विस्मृचिकायां परिकीर्तितानि द्रव्याणि वैरेचनिकानि यानि ॥२४॥
तान्येव वर्तीविरचयेद्विचूर्ण्य महिष्यजावीभगर्वा तु मूत्रैः ।
स्वित्तस्य पायो विनिवेश्य ताश्च चूर्णानि चैषां प्रधमेत्तु नाह्या ॥२५॥
विस्मृचिका में दन्ती आदि जो विरेचन द्रव्य कहे हैं, उनका चूर्ण करके मैस, बकरी, मेड़, हाथी, गाय इनके मूत्र में पकाकर, वर्तित बनाये । इन वर्तियों को स्वेदन दिये पुरुष की गुद में रखे । इन विरेचन द्रव्यों का चूर्ण नाड़ी द्वारा गुद में प्रधमन करे (फूँके) ॥२४, २५॥
मूत्रपु संसाध्य यथाविधानं द्रव्याणि यान्यूर्ध्वमधश्च यान्ति । क्वाथेन तेनाशु निरुद्धयेच्छ मूत्रार्धयुक्तेन समाश्रिकेण ॥२६॥ त्रिभण्डियुक्ते लवणप्रकृच्छ दृश्या विरिक्तक्रममाचरेच्छ च ।
संशोधन से शमन अध्याय में कहे वमन-विरेचन द्रव्यों को विधिपूर्वक मैस, बकरी, मेड़, हाथी और गाय के मूत्रों में सिद्ध करके, इस क्वाथ में आधा मूत्र मिलाकर मधु, तथा नियोय, सैन्धानमक एक पल मिलाकर निरुद्ध देवे । निरुद्ध देने के पीछे भली प्रकार विरेचन हो जाने पर पेयादि संसर्जन विधि का पालन करे । (यह आस्थापन आमावस्था में नहीं देना चाहिये) ॥२६॥
एष्वेव तैलेन च साधितेन प्राप्तं यदि स्यादनुवासयेच्छ ॥२७॥
इन्हीं वमन—विरेचन द्रव्यों से तैल सिद्ध करके यदि योग्य हो तो अनुवासन बस्ति देवे ।
वक्तव्य—आम का परिपाक हो जाने पर वायु का अति-प्रकोप हो, तब अनुवासन देवे ।
विस्मृचिकायां तु लंघनमेवाग्रे विरिक्तवचानुपूर्वा ।
आमप्रदोषेषु त्वन्नकाले जीर्णहारं पुनर्दोषावलितामासयं स्तिमितगुरुकोष्ठमनत्रामिलाविणमभिसमीक्ष्य पाययेदोषशेषपाचनार्थमोषधमग्निनसंमुखणार्थं च । नत्वेवाजीर्णशमनम्, आमप्रदोष-दुर्बलो ह्यग्निनर्त युगपदोषमोषधमाहारजातं च शक्तः पक्नुम् । अपि चामप्रदोषाहारीषधविभ्रमोऽतिबलत्वाद् उपरतकायान्ति सहसैवातुरसबलमतिपातयेत् ॥ च० वि० वि० अ० २ १७-२८
विमुक्तामप्रदोषस्य पुनः परिपक्वदोषस्य दीप्ते चान्नावव्यं-गास्थापनानुवासनं विधिवत्स्नेहपानं च युक्त्या प्रयोज्यम् । चरक० वि० अ० २।२० ॥२७॥
इति सुश्रुतसंहितायामुत्तरतन्त्रान्तर्गते कायचिकित्सा-तन्त्रे विस्मृचिकाप्रतिषेधो नाम (अष्टावशोऽध्यायः आदितः) षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥२६॥
सप्तपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
अथातोऽरोचकप्रतिषेधसम्भयायं व्याख्यास्यामः ॥१॥ यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥
अब इसके आगे अरोचकप्रतिषेध सम्भयाय का व्याख्यान करेंगे—जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने कहा था ।
वि० मन्तभ्य—अरोचक-आहार की रुचि-रुच्छा अभिलाषा चाह न होना तथा खाने में स्वाद का अनुभव न होना। यह वातादि दोषों की विकृति से भी होता है और काम शोक आदि मानसिक विकृति से भी होता है । यह रस शेषाजीर्ण