स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)
Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)
रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished69 पृष्ठ
पृष्ठ 36, कुल 69 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 36
- • 12-48 घंटों के लिए फ्रिज में रखें: जब दही में से तरल निकल जाएगा और तब आपको क्रीम जैसा गाढ़ा चीज़ मिलेगा। जितना ज्यादा तरल दही से निकलेगा उतना ज्यादा गाढ़ा और मिश्रित चीज़ आपको मिलेगा
- • अगर आप चाहे तो चीज़ को चम्मच से फेटकर और ज्यादा मुलायम बना सकते हैं।
- • सामान्य तापमान पर दही छानना, चीज़ बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र कर देता है परंतु ऐसा करने में हानिकारक बैक्टीरिया उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है।
चीज़ को स्टोर करें: जब दही में पूरा तरल निकल जाएगा तब एक छोटे से बर्तन या कटोरे में साफ़ कपड़ा रखकर उसपर चीज़ निकाल लें। अगर आप चीज़क्लॉथ इस्तेमाल करते हैं तो चीज़ पर एक अच्छा प्रिंट आ जाएगा पर आप छलनी के लिए दूसरे कपड़े का जैसे मलमल के कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। चीज़ का स्वाद बिगड़ने से पहले उसे खा लीजिए लगभग एक सप्ताह में खाकर खत्म कर दें।
- • अगर आप चाहें तो क्रेकर टॉपिंग (पतले नमकीन बिस्कुट) के लिए चीज़ में नमक और हर्ब मिलाये और हल्के मीठे पकवान के लिए चीज़ में चीनी मिलाये।
- • छलनी से निकले तरल को आप फेंक सकते हैं या उसे दूध की जगह खाना पकाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।