भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 38, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 38

घोल को एक प्लेट या एक ढक्कन से ढककर 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर (किचन के काउंटर टॉप पर ही रखें) फरमेट होने के लिए (खमीर उठाने के लिये) रखें। 24 घंटे के बाद, ढक्कन हटा दें। आपको घोल की सतह पर छोटे बुलबुले दिखेंगे और हल्की खट्टी गंध आयेगी। इडली के घोल की तरह यह घोल दोगुना नहीं होगा।

घोल को एक चम्मच से अच्छी तरह से फैंट लें।

अगर घोल बहुत ज्यादा पतला होगा तो जलेबी कुरकुरी तो बनेगी लेकिन उसका आकार अच्छा नहीं आयेगा। अगर घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा होगा तो जलेबी नरम रहेगी।

जलेबी बनाने की बोतल या (एक खाली सोस की बोतल) या एक जिपलॉक बेग (या कोई भी मोटी प्लास्टिक की बेग) में घोल डालें।