भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 39, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 39

जलेबी के लिए चाशनी बनाने की विधि: (Sugar Syrup Banane Ki Vidhi Hindi Me):

एक गहरे पतौले या पेन में चीनी, केसर की किस्में, इलायची पाउडर और पानी डालें और मध्यम आंच पर पकने के लिये रखें।

इसे तब तक पकाइये जब तक कि हल्की 1-तार की चाशनी हो जाये।

जलेबी कैसे बनाये (Jalebi Banane Ki Vidhi Hindi Me):

जलेबी को तलने के लिए एक चौड़े मुँह वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर घी/तेल गर्म करें। इस विधि में तलने के लिए तेल + 2 टेबलस्पून घी का उपयोग किया है। तेल तलने के लिए तैयार है या नहीं उसकी जाँच करने के लिये घोल की एक बूँद गर्म तेल में डालें और अगर यह रंग बदले बिना ही तुरंत सतह पर आती है तो तेल तलने के लिए तैयार है। जब तेल तलने के लिए तैयार हो

तब बोतल (या जिपलॉक बैग) को दबाते हुए केंद्र से शुरू करके बाहर की ओर गोल गोल घूमा के जलेबी बनाये (या बाहर से शुरू करते हैं और केंद्र की ओर घुमाये)। अगर जलेबी का सही आकार नहीं आता है तो चिंता मत करें, इसे गोल आकार में बनाने के लिए कुछ अभ्यास की आवश्यकता होती है।