स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)
Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)
रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished69 पृष्ठ
पृष्ठ 54, कुल 69 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 54
सूक्ष्मजीव कम्पोस्टिंग के लिए 4 चीजों का होना बहुत आवश्यक होता है
- 1. सुखी पत्तियाँ, धूल-मिटटी, कागज़ की मदद से – कार्बोन
- 2. बचे खुचे फल और सब्जियों के कचरा से – नाइट्रोजन
- 3. हमारे वायुमंडल से – ऑक्सीजन
- 4. पानी की सही मात्रा जिससे की ऊपर के तीन चीजों को मिलाकर बना कचरा सड़ सके।
8 आसान स्टेप्स जिनकी मदद से आप अपने रसोई के कचरे से कम्पोस्ट बना सकते हैं Best 8 Steps to Make Compost at Home from Kitchen Waste
- 1. अपने रसोई घर के गीले कचरे जैसे बची खुची सब्जियाँ, खाना का बचा हुआ कचरे को अलग कूड़ेदान में रखें।
गीली हरी चीजें – इनमें नाइट्रोजन की भरी मात्रा होती है
- • बचा खुचा खाना
- • सब्जियों और फलों का बचा हुआ कचरा
- • चाये बचा हुआ
- • फूल
- • छोटे घांस के टुकड़े
- • अंडे का छिलका
- 2. सूखे पत्ते, और ठोस छोटे-मोटे कचरे को एक छोटे से एनी कूड़ेदान में रखें।
सुखी भूरी चीजें – इनमें कार्बन की अधिक मात्र होती है
- • सुखी पत्तियाँ
- • लकड़ी का पाउडर
- • हल्का धूल मिटटी
- • भूसा या धन का छिलका