भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 56, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 56

गुलाब जामुन बनाने की विधि

सामग्री:

1/2 कप मैदा 1 कप कढ़कस किया हुआ खोया (मावा) 1/8 टीस्पून बेकिंग सोडा घी या तेल, तलने के लिए 3-4 हरी इलायची या 1/4 टीस्पून हरी इलायची का पाउडर 8-10 केसर की किस्में 1 1/2 कप चीनी 2 1/2 कप पानी

विधि (Khoya Me Se Gulab Jamun Banane Ki Vidhi Hindi Me): इस स्वादिष्ट मिठाई बनाने के लिए 3 मुख्य चीज बनानी होंगी – खोया, चाशनी और जामुन। निचे दी गई रेसिपी में हर एक को घर पर आसानी से कैसे बनाना है ये बताया गया है।

खोया (मावा) बनाने के लिए

घर पर खोया बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें या इस लिंक “खोया बनाने की रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ” का पालन करें।

एक नॉन स्टिक पैन या भारी तले वाले पैन में 1 लीटर दूध (फूल क्रीम भैंस का दूध) को कम आँच पर तब तक उबाले जब तक कि यह गाढ़े मिश्रण में बदल जाये और पानी का भाग न रहे, इसमें लगभग 1 1/2 घंटे का समय लगेगा। जलने से रोकने के लिए इसे अक्सर बीच बीच में चम्मच से चलाते रहे। 1 लीटर फूल फेद दूध में से लगभग 1 कप खोया तैयार होगा।

नॉथ: यदि आप घर पर खोया बनाना नहीं चाहते हैं, तो आप किसी भी भारतीय ग्रीसरी स्टोर/किराने की दुकान (अगर आप भारत के बाहर रहते हैं) से या डेयरी की दुकान से (यदि आप भारत में रहते हैं) खरीद सकते हैं।