स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)
Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)
रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished69 पृष्ठ
पृष्ठ 57, कुल 69 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 57
कैसर के स्वाद वाली चाशनी (चीनी का सिरप) तैयार करने के लिए
- 1. एक गहरे बर्तन में 1 1/2 कप चीनी, 3-4 हरी इलायची (या 1/4 टीस्पून इलायची का पाउडर) और 8-10 कैसर की किस्में डालें।
- 2. इसमें 2 1/2 कप पानी डालें और तेज आंच पर उबालने रखें। जब यह उबलने लगे तब आंच को मध्यम कर दें और तब तक उबालें जब तक की चाशनी थोड़ी चिपचिपी लगने लगे, बीच में कभी-कभी कलछी से हिलाते रहें। इसमें करीब 10-12 मिनट का समय लगेगा। गैस बंद कर दें और इसे एक तरफ रख दें। जब जामुन तलने के बाद तैयार हो जायें तब 4-5 मिनट के लिए चाशनी को फिर से गरम कर लें।
जामुन बनाने के लिए
- 1. ऊपर दी गई विधि का पालन करके 1 कप खोया बनाइये या रेडीमेड खोया का उपयोग करें। खोया को कट्टकस कर लें। 1/8 टीस्पून बेकिंग सोडा और 1/2 कप मैदा छानकर डालें।
- 2. एक चम्मच से उन्हें अच्छे से मिलाएं।
- 3. आप देख सकते हैं की खोये में नमी की वजह से आटा आसानी से खोया के साथ मिल रहा है।
- 4. उन सभी को एक साथ मिलाकर नरम आटा गूंध लें। अगर जरूरत लगी तो कुछ टीस्पून दूध डाल सकते हैं (दूध थोड़ा थोड़ा ही डालिये, एक समय में एक टीस्पून दूध डालें)।
- 5. आटे को 16 बराबर भागों में बाँट लें। अपनी हथेलियां तेल या घी लगाकर चिकनी कर लें और आटे में से गोले बना लें। ध्यान रहे की गोले में दरारें नहीं होनी चाहिए वरना यह तलने के समय पर खुलने लगेगा। अगर दरारें हैं तो आटे को नरम बनाने की जरूरत है, आटे में थोड़ा दूध मिलाकर उसे नरम बनाइये आर बाद में उसमें से गोले बनाइये। बहुत ज्यादा बड़े गोले मत बनाइये क्योंकि यह चाशनी में डुबोने के बाद फूलकर और भी बड़े हो जायेंगे।
- 6. एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी या तेल (या आधा घी और आधा तेल) गरम करने रखें। जब घी मध्यम गरम हो जायें तब उसमें मिश्रण में से एक छोटा सा भाग तोड़कर घी में डालें और देखें कि अगर वह रंग बदलें बिना ही तुरंत ऊपर आ जाता है तो घी तलने के लिए तैयार है। अगर वह तुरंत ही भूरा हो जाता है तो घी ज्यादा गरम है। मध्यम गरम घी में धीरे से 4-6 गोले (या कड़ाही की साइज के अनुसार) डालें और धीमी-मध्यम आंच पर तलें। आप देख सकते हैं कि 1-मिनट में वे फूलने लगे हैं और हल्के सुनहरे रंग के होने लगे हैं।
- 7. 3-4 मिनट के बाद, गोले हल्के सुनहरे भूरे रंग के होने लगेगा।
- 8. उन्हें सुनहरे भूरे रंग के होने तक तल लें, इसमें लगभग 6-7 मिनट का समय लगेगा। नरम जामुन बनाने के लिए उन्हें एक समान तापमान पे तलना जरूरी है और इसके लिए आवश्यकता अनुसार आप आंच को कम या तेज कर सकते हैं।
- 9. उन्हें एक प्लेट में पेपर नैपकिन के ऊपर निकाल दें और 5 मिनट के लिए ठंडे होने दें। आप देख सकते हैं कि तलने के बाद गोले बड़े हो गए हैं। उन्हें सीधे गर्म चाशनी में मत डालें।
- 10. तले हुए गोलों को हल्की गर्म (ज्यादा गर्म नहीं) चाशनी में डालें। अगर आप उन्हें ज्यादा गर्म चाशनी में डालेंगे तो वे सिकुड़ (आकार में छोटा) जायेंगे।
- 11. परोसने से पहले कम से कम 1-2 घंटे के लिए उन्हें चाशनी में डुबोकर रखें। आप फोटो में देख सकते हैं कि जामुन का आकार लगभग दोगुना हो गया है। गुलाब जामुन परोसने लिए तैयार हैं। उन्हें गर्म या ठंडा परोसें।
सुझाव और विविधता:
- • अगर आप उच्च आंच पर जामुन को तलेंगे तो वे बाहर से तुरंत ही भूरे हो जायेंगे लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे, उन्हें धीमी-मध्यम आंच पर तलें।
- • आटे में से बहुत बड़े जामुन मत बनायें क्योंकि वह तलने और चाशनी में भिगोने के बाद लगभग दोगुने हो जायेंगे।
- • तले हुए जामुन को सीधे गर्म चाशनी में मत डालें और ध्यान रहे कि चाशनी भी ज्यादा गर्म न हो अन्यथा वे सिकुड़ (आकार में छोटा) जायेंगे।
- • चाशनी में गुलाब का स्वाद पाने के लिए आप कैसर के बदले थोड़ा गुलाब जल और गुलाब की पंखुड़िया डाल सकते हैं।
- • आकर्षक बनाने के लिए उसे पिस्ता पाउडर या कट्टकस किये हुए नारियल के साथ सजायें।
स्वाद: मीठा और नरम
परोसने के तरीके:
उन्हें आप वनीला आइसक्रीम के साथ डेज़र्ट के रूप में या खाने के साथ मिठाई के रूप में परोस सकते हैं। इसे दिवाली और दशहरा जैसे भारतीय त्योहारों में भी मिठाई के रूप में परोस सकते हैं।
मूँगफली और गुड़ की चिककी
A close-up photograph of a rectangular piece of Indian sweet, known as chicki, served on a white plate with a decorative floral pattern. The chicki is made from moong dal (split yellow peas) and ghee, resulting in a golden-brown, textured appearance with visible seeds and a slightly glossy surface. The plate is set against a light-colored wooden background.