भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 58, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 58

सामग्री:

1 कप मूंगफली के दाने 3/4 कप गुड़, कसा हुआ या बारीक कटा हुआ 1 टेबलस्पून घी

गुड़ का उपयोग करके चिककी बनाने की विधि (Peanut Chikki Banane Ki Vidhi Hindi Me):

  1. 1. मूंगफली को एक भारी तले वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर 5-6 मिनट के लिए भुनें। जलने से रोकने के लिए और अच्छे से भुनने के लिए लगातार चमचे से हिलाते रहें।
  2. 2. भुने हुए मूंगफली के दाने को 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने दें। जब वे थोड़े गर्म हों तभी उन्हें रगड़ के छिलके हटा दें और हिस्सों में तोड़ें।
  3. 3. एक बड़ी थाली की पीछे की सतह और बेलन को तेल/घी लगाकर चिकना कर लें। आप चिककी को बेलने के लिए थाली के बदले किचन के काउंटर टॉप पे भी तेल लगा सकते हैं।
  4. 4. एक भारी तले वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गरम करें। उसमें गुड़ डालें और लगातार चमचे से हिलाते रहें।
  5. 5. जब गुड़ घुल जाये, उसके बाद उसे धीमी आंच पर लगातार चमचे से हिलाते हुए 4-5 मिनट के लिए पकाइये।
  6. 6. गुड़ पक गया है या नहीं उसकी जांच करने के लिए एक छोटी पानी से भरी कटोरी में गुड़ की छोटी सी बूंद डालें। अगर गुड़ पानी में तुरंत ही पिघलता नहीं है तो वे पक गया है अन्यथा कुछ और समय के लिए इसे पकाइये।
  7. 7. गैस बंद करें और मूंगफली डालें। जब तक सभी मूंगफली गुड़ से अच्छे से लपेट जाती है तब तक पकाइये।
  8. 8. पहले से चिकनी की हुई सतह पर मिश्रण डालें।
  9. 9. जल्दी से बेलन का उपयोग करके मिश्रण को फैला दें और लगभग 1/3-इंच मोटाई रखें।
  10. 10. तुरंत ही चाकू से लगभग 2 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  11. 11. जब ठंडा हो जाये तब उसे टुकड़ों में तोड़ें और कंटेनर में भर दें। मूंगफली और गुड़ की चिककी तैयार है।

चीनी का उपयोग करके चिककी बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें।

  1. 1. स्टेप-1 से स्टेप -3 का पालन करें।
  2. 2. स्टेप-4 में गुड़ के बदले 1 कप चीनी डालें।
  3. 3. जब चीनी घुलना शुरू हो जाती है और हल्के भूरे रंग की होने लगती है तब गैस बंद कर दें और उसमें भूनी हुई मूंगफली डालें।
  4. 4. स्टेप-7 से स्टेप-11 का पालन करें।

सुझाव और विविधता:

  • • मूंगफली चिककी का रंग गुड़ के रंग पर निर्भर करता है। अगर आप सुनहरे भूरे रंग के गुड़ का उपयोग करेंगे तो यह गहरे भूरे रंग की होगी। यदि आप हल्के भूरे रंग की चिककी बनाना चाहते हैं तो हल्के पीले रंग के गुड़ का उपयोग करें।
  • • अगर बहुत ज्यादा समय तक गुड़/चीनी को पकायेंगे तो चिककी सख्त बनेगी।
  • • जब मिश्रण गर्म हो तभी चिकनी की हुई थाली पे फैला दें क्योंकि मिश्रण ठंडा होने के बाद आसानी से फैलाना मुश्किल हो जायेगा।
  • • आप मूंगफली के बदले तिल या भूनी हुई चना दाल (दालिया दाल) या सूखे मेवे का उपयोग करके भी चिककी बना सकते हैं।

स्वाद: मीठा

परोसने के तरीके: मूंगफली की चिककी बच्चों और वयस्कों सभी के लिए एक बढ़िया मिठाई है क्योंकि यह प्रोटीन और आयर्न से भरपूर होती है।

चुकंदर का हलवा

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3) · पृष्ठ 58, कुल 69 में से · BharatKosha