स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)
Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)
रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished69 पृष्ठ
पृष्ठ 59, कुल 69 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 59
सामग्री:
2 कप चुकंदर कसा हुआ (2 बड़े चुकंदर/बीटरूट/बीट) 1 कप फूल फैट दूध (अधिक मलाईदार हलवा बनाने के लिए 1 1/2 कप डालें) 3 टेबलस्पून चीनी (कम या ज्यादा स्वाद अनुसार) 1/8 टीस्पून इलायची पाउडर 2 टेबलस्पून कटा हुआ काजू, वैकल्पिक 2 टेबलस्पून घी
विधि (Beetroot Halwa Banane Ki Vidhi Hindi Me):
- 1. चुकंदर को पानी से धो लें। उन्हें छीलें और नीचे से पतला भाग काट दें।
- 2. उन्हें कट्टकस कर लें।
- 3. एक भारी तले वाली कड़ाही या प्रेशर कुकर में 1/2 टेबलस्पून घी गर्म करें। उसमें कटे हुए काजू डालें और वे जब तक हल्के भूरे रंग के हो जाते हैं तब तक भूनें।
- 4. उन्हें एक थाली में निकालें।
- 5. उसी कड़ाही में कसा हुआ चुकंदर डालें।
- 6. उसे मध्यम आंच पर 7-8 मिनट के लिए भूनें।
- 7. उसमें दूध डालें।
- 8. अच्छी तरह से मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने लगे तब तक पकाईये। कभी कभी बीच में चमचे से हिलाते रहें।
- 9. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे उसके बाद चिपकने से रोकने के लिए लगातार चमचे से हिलाते रहें।
- 10. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाता है तब उसमें चीनी डालें। चीनी पिघल जाये और मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब तक पकाईये।
- 11. बाकी बचा घी, इलायची पाउडर और भुना हुआ काजू डालें।
- 12. अच्छी तरह से मिलाएं। चमचे से लगातार हिलाते हुए 2 मिनट तक पकाईये। गैस बंद कर दें। चुकंदर का हलवा तैयार है। इसे अपनी पसंद के अनुसार गर्म या ठंडा परोसें।
सुझाव और विविधता:
- • अपने स्वाद के अनुसार हलवे को कम या अधिक मीठा बनाने के लिये चीनी की मात्रा कम या ज्यादा करें।
- • खुशबूदार और पारंपरिक स्वाद के लिए इस रेसिपी में घी का उपयोग हुआ है। आप हलवे की कैलरी कम करने के लिये बीना घी का हलवा भी बना सकते हैं।
- • इसे कमरे के तापमान पर एक दिन के लिए और फ्रिज में 2-3 दिनों के लिए रख सकते हैं।
- • बदलाव के लिए, इस मिश्रण में से चुकंदर गुलाब जामुन भी बना सकते हैं - इसके लिए हलवा को बहुत गाढ़ा हो जाने तक पकाइये और फिर मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर उसमें से छोटे-छोटे गोले बना लें और उसको कसे हुए नारियल से लपेट कर लड्डू/जामुन बना दें।