भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 61, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 61

सामग्री:

1 कप मैदा

1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा

1/2 कप चीनी का पाउडर / पीसी हुई चीनी

1/2 कप मक्खन (सोल्टेड / अनसोल्टेड) कमरे के तापमान पर

2-3 बूंद वेनिला एसेंस

3/4 कप दरदरा सूखा नारियल पाउडर

1 टेबलस्पून दूध

विधि:

  1. 1. ओवन को 350F (180C) पर 10-12 मिनट तक पहले से गरम कर लें (प्री हिट कर लें)। एक बड़ा कटोरा ले और सखी सामग्री (1 कप मैदा और 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा) छानने के लिए उसके ऊपर बड़ी छलनी रखें। अगर आप बिना नमक का मक्खन इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसमें चुटकीभर नमक डालें।
  2. 2. सभी सूखी सामग्री साथ में छान लें।
  3. 3. अगर चीनी पाउडर उपलब्ध नहीं है तो चीनी को मिक्सी के छोटे जार में बारीक पाउडर जैसा पीस लें (1/2 कप-2½ टेबलस्पून चीनी = 1/2 कप चीनी पाउडर)।
  4. 4. दूसरे कटोरे में 1/2 कप कमरे के तापमान पर रखा हुआ मक्खन और 1/2 कप चीनी पाउडर लें।
  5. 5. मक्खन और चीनी के मिश्रण को बिटर से क्रिमी और चिकना मुलायम होने तक फेंट लें। ध्यान रखें कि उसमें कोई गट्टे ना रह जाये।
  6. 6. वेनिला एसेंस की 2-3 बूंदें डालें।
  7. 7. 3/4 कप सूखा नारियल पाउडर डालें।
  8. 8. अच्छे से मिला लें।
  9. 9. छानी हुई सूखी सामग्री डालें।
  10. 10. मिश्रण को चपटे चम्मच से अच्छी तरह मिला लें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 1 टेबलस्पून दूध डालें। दूध जरूरत अनुसार कम या ज्यादा डालें।
  11. 11. मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और हाथ से आटे जैसा गूंध लें। अगर आटा ज्यादा नरम हो जाये तो बटर पेपर में लपेटकर 20-30 मिनट के लिये फ्रिज में रखें।
  12. 12. बेकिंग ट्रे के ऊपर बटर पेपर या एल्युमीनियम फॉयल लगा दें। आटे में से 20-22 एक समान गोलाकार गोले बना लें। गोले को हथेली से दबाकर पेडे जैसा बना लें। पेडे को बेकिंग ट्रे में थोड़ी दूरी पर रखें। ट्रे को पहले से गरम किये हुए ओवन में बीच के रेक में रखें और 350F(180C) के तापमान पर 15-18 मिनट या कुकीज किनारों से हल्की सुनहरी होने तक सेक लें।
  13. 13. बेकिंग ट्रे को ओवन में से निकाल लें। इस समय कुकीज नरम होंगी।
  14. 14. ध्यान से चपटे चम्मच से कुकीज को कुलींग ट्रे में रखें और कमरे के तापमान तक ठंडे होने दें। ठंडे होने पर कुकीज खस्ती और कुरकुरी हो जायेंगी। कुकीज तैयार है। उन्हें हवाबंध डिब्बे में भर लें।

सुझाव और विविधता:

  • • मक्खन कमरे के तापमान पर होना चाहिये। नरम लेकिन पिघला हुआ नहीं।
  • • अगर आपको थोड़ी नरम कुकीज पसंद है तो उन्हें 15-18 मिनट के बदले 12-15 मिनट तक सेकें।
  • • आप 1 कप मैदा के बदले 1/2 कप गेहूँ का आटा और 1/2 कप मैदा ले सकते हैं।
  • • सेकनें पर कुकीज फुलेंगी इसलिये उन्हें थोड़ी थोड़ी दूरी पर रखें।