तन्त्रसार (महामाहेश्वर अभिनवगुप्त - तन्त्रालोक का प्रामाणिक सार-संग्रह सटीक)
Tantrasara of Mahamaheshvara Abhinavagupta with Commentary
महामाहेश्वर अभिनवगुप्त द्वारा
पृष्ठ 241, कुल 294 में से
संदर्भ में पढ़ें१६० ] तन्त्रसार-अभिनवगुप्त [ आ. १५ शिष्य भोग का अभिलाषी है भोग के स्थान में उसकी योजना के लिए दूसरी पूर्णाहुति की आवश्यकता है। इस दीक्षा के अनन्तर उसी जीव चैतन्य का लय हो जाता है। उसके लिए और कुछ कर्म शेष नहीं रहता। अथवा उसके कान में ब्रह्मविद्या पढ़ना चाहिए। १ क्योंकि यह ब्रह्मविद्या स्वतः ही परमार्थ परामर्शन स्वभावात्मक है और इसी कारण से प्रबुद्ध पशु के चैतन्य में यह उसी क्षण प्रबुद्ध विमर्श उत्पन्न करती है। जो लोग समयी हैं उनको भी इस विद्या के पाठ में अधिकार है। जो सप्रत्यय निर्बीज दीक्षा प्राप्त करते हैं वे मूर्ख होने पर भी शक्तिपात प्राप्त होनेके कारण उसे यह दिखाना चाहिए। जब उसके मस्तक पर शिवहस्त प्रदान किया जाता है उसी समय यह विधि का प्रयोग होता है। ऊर्ध्वमुख त्रिकोण में जो अग्नि की ज्वाला से भयंकर है, अग्निवाचक वर्ण र जो अग्नि के स्फुलिंग के समान उज्ज्वल है और जो षडश्र वायु चक्र के द्वारा निरन्तर ध्यायमान हो रहा है अपने दाहिने हाथ में इस प्रकार मण्डल के चिन्तन के अनन्तर उस हाथ में धान्यादि बीज को छोड़कर उसके ऊपर और नीचे रेफ वर्ण के द्वारा जाग्रत किया गया मन्त्र की परम्परा से उस बीज की जननशक्ति को नष्ट कर देना चाहिए२ हाथ में इस प्रकार चिन्तन के अनन्तर उस हाथ को शिष्य के मस्तक के ऊपर स्थापित करना चाहिए। ऐसे करने से ( बीज और शिष्य ) दोनों की निर्बीज दीक्षा होती है। जिससे उसमें अपने कार्य करने की जो शक्ति थी उसका नाश हो जाता है। स्थावरों की दीक्षा का उल्लेख शास्त्रकारों ने किया है। वायुपुर में स्थित और वायु से शिष्य ढोया जा १. तन्त्रालोक में इस ब्रह्मविद्या का उल्लेख किया गया है। यह पंचाक्षरमय मन्त्र है। २. मन्त्र में असीम शक्ति निहित है लेकिन इस विषय में बहुतों को शंका और संशय वर्तमान है। इस संशय के दूरीकरण के लिए आचार्य अपने दाहिने हाथ में एक मण्डल का चिन्तन करते हैं और उसी मण्डल में एक धान को रखकर कुछ मन्त्र का पाठ करते रहते हैं। मन्त्र के पाठ से उस धान का अंकुर पैदा करने की शक्ति नष्ट हो जाती है। यही हुआ निर्बीजकरण। इसके अनन्तर उस हाथ को शिष्य के मस्तक पर रखा जाता है।