भारतकोश
तत्त्वार्थ सूत्र (मोक्षशास्त्र - संस्कृत सूत्र एवं हिन्दी व्याख्या)

तत्त्वार्थ सूत्र (मोक्षशास्त्र - संस्कृत सूत्र एवं हिन्दी व्याख्या)

Tattvartha Sutra / Mokshashastra with Hindi Commentary

आचार्य उमास्वामी (उमास्वाति) / आचार्य पूज्यपाद द्वारा

DevanagariHindipublished177 पृष्ठ

पृष्ठ 67, कुल 177 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 67

अध्याय - ४ परेऽप्रवीचाराः ॥९॥ सोलहवें स्वर्ग से आगे के देव काम-सेवन रहित हैं। (उनके कामेच्छा उत्पन्न ही नहीं होती तो फिर उसके प्रतिकार से क्या प्रयोजन?) The rest are without sexual desire. भवनवासिनोऽसुरनागविद्युत्सुपर्णाग्नवातस्तनितोदधि- द्वीपदिक्कुमाराः ॥१०॥ भवनवासी देवों के दश भेद हैं:- 1. असुरकुमार, 2. नागकुमार, 3. विद्युत्कुमार, 4. सुपर्णकुमार, 5. अग्निकुमार, 6. वातकुमार, 7. स्तनितकुमार, 8. उदधिकुमार, 9. द्वीपकुमार और 10. दिक्कुमार। The Residential devas comprise Asura, Nāga, Vidyut, Suparṇa, Agni, Vāta, Stanita, Udadhi, Dvīpa and Dikkumāras. व्यन्तराः किन्नरकिम्पुरुषमहोरगगन्धर्वयक्षराक्षसभूत- पिशाचाः ॥११॥ 54