त्रिपुरारहस्य (ज्ञान खण्ड - महर्षि दत्तात्रेय-परशुराम संवाद सान्वय सटीक)
Tripura Rahasya Jnana Khanda with Hindi Commentary
महर्षि दत्तात्रेय / भगवान् परशुराम द्वारा
पृष्ठ 204, कुल 404 में से
संदर्भ में पढ़ेंचतुर्दशोऽध्यायः इत्याकर्ण्य मुनिवचो विचार्य शुभया धिया । जगत्स्थितिं स्वाप्नसमां ज्ञात्वा शोकं जहौ द्रुतम् ॥ १ ॥ धैर्यमालम्ब्य निःशोको भूयोऽपृच्छन्मुनेः सुतम् । मुनिपुत्र ! महाबुद्धे ! त्वं पराऽवरदर्शनः ॥ २ ॥ ततोऽप्यविदितं किञ्चिन्मन्ये स्यादिति लेशतः । पृच्छामि यदहं तन्मे कृपया वक्तुमर्हसि ॥ ३ ॥ भावनाप्रभवं ह्येतत् सर्वं वदसि तत् कथम् । मया भूयो भाविते च न वहिः सर्वथा भवेत् ॥ ४ ॥ त्वया तु भावनासिद्ध्या शैललोकः प्रकल्पितः । अथाऽपि देशः कालश्च युगपद् द्विविधः कथम् ॥ ५ ॥ चतुर्दश अध्याय ॥ १४ ॥ सङ्कल्पसिद्धि और उसका साधन मुनिपुत्रके ये वचन सुनकर महासेनने शुद्ध बुद्धिसे विचार किया और इस जगत्की स्थितिको स्वप्नके समान समझकर तत्काल शोक त्याग दिया ॥ १ ॥ फिर धैर्य धारण कर शोकहीन हो मुनिपुत्रसे पूछा, "परमबुद्धिमान् मुनिपुत्र ! आप परावरदर्शी हैं। [ आपको इन्द्रियातीत और इन्द्रिय- गोचर दोनों ही प्रकारकी वस्तुओंका ज्ञान है ] ॥ २ ॥ तथापि मुझे अभी जो थोड़ी-सी बात अविदित-सी जान पड़ती है उसके विषयमें कुछ प्रश्न करता हूँ, आप उसे कृपापूर्वक बताइये ॥ ३ ॥ आप कहते हैं कि यह सब भावनासे ही हुआ है, सो कैसे ? क्योंकि मैं जिसकी भावना करता हूँ वह वस्तु तो बाहर बिलकुल दिखायी नहीं देती ॥ ४ ॥ भावनाकी सिद्धि होनेके कारण आपने अवश्य पहाड़ीके भीतर स्थित लोककी कल्पना कर ली है। तथापि यह लोक और शिलालोक साथ होनेपर भी इनमें दो प्रकारके देश और काल क्यों हैं ? ॥ ५ ॥