वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)
Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System
डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा
पृष्ठ 10, कुल 353 में से
संदर्भ में पढ़ेंDigitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri vi उपनिषदों में निरूपित राष्ट्रधर्म, राष्ट्रियचेतना एवं राष्ट्रियभावना को सम्यक् निरूपित किया है। उनके इस कार्य से राष्ट्रभक्तों को हमारे ऋषियों की अतिमहत्त्वपूर्ण विरासत प्राप्त हो सकेगी तथा राष्ट्रियता की दृष्टि से शोधकार्य करने वालों को वैदिक ज्ञान की शेवधि हस्तगत हो जायेगी। डॉ० मिश्रा ने विवेच्य विषय को गम्भीरता के साथ मनन कर प्रस्तुत किया है। वे अपने विवेच्य विषय के अन्तस्तल में प्रविष्ट होकर अनमोल शोधमुक्ताओं को हस्तगत करने में सफल हैं। प्रस्तुत ग्रन्थ में उनकी प्रवणता एवं विषयाभिव्यक्ति को सहज रूप में देखा जा सकता है। अतएव पाठक को वर्ण्य विषय को हृदयंगम करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। डॉ० अन्नपूर्णा मिश्रा की अनवरत शोध-साधना का यह ग्रन्थ सुन्दर प्रतिफल है। इसके सम्यक् आस्वादन से जिज्ञासुजनों को विशेष लाभ होगा, यह हमारा सुदृढ़ विश्वास है। इस कृति का संस्कृत जगत् में समादर होगा और अध्येताओं तथा शोधकर्ताओं को नूतन दृष्टि तथा प्रेरणा प्राप्त होगी। दि० ११-११-२०१० ई० डॉ० राजदेव मिश्र पूर्व कुलपति सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी (उ०प्र०) CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar