भारतकोश
वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System

डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा

DevanagariHindipublished353 पृष्ठ

पृष्ठ 254, कुल 353 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 254

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

226 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता इसी प्रकार इस काल में अनेक प्रकार के उद्योग-धन्धें एवं शिल्प प्रचलित थे। इनमें बाय (कपड़ा बुनने वाले), त्वष्टा या तक्षा (बढ़ई—चाक, नौका, लकड़ी के पात्र आदि बनाने वाले), कर्मकार (लुहार—कृषि यंत्र, युद्धों के निमित्त आयुध निर्माता), कुम्हार, माली, चमार, डोम, नाई, वैद्य, स्वर्णकार आदि मुख्य हैं। विशाल भवनों का निर्माता राजगीरों का भी उल्लेख है। यजुर्वेद के विभिन्न मंत्रों (३०/६,७,१७,२०) में रथकार, तक्षा, मौलाल, कर्मार, मणिकार, इषुकार, धनुष्कार, रज्जु सर्ग, हस्तिप, अश्वप, सुराकार, हिरण्यकार, वणिक प्रभृति शिल्पियों का उल्लेख है। वैदिक काल में द्विविध व्यापार प्रणाली का उल्लेख मिलता है- आन्तरिक एवं बाह्य। आन्तरिक व्यापार भारत में ही विभिन्न प्रदेशों एवं नगरों में विद्यमान था। विदेशों के साथ नौकाओं एवं जलयानों के माध्यम से बाह्य व्यापार भी उस युग में विकसित स्थिति में था। एक स्थान से दूसरे स्थान पर उत्पादित माल को लाने ले जाने के लिये व्यापारी वर्ग बैलों, घोड़ों, ऊँटों, कुत्तों तथा गधों का उपयोग करते थे। अनेक व्यापारी समुद्र मार्ग से भी व्यापार करते थे। निष्कर्ष स्वरूप कहा जा सकता है कि वैदिक काल में यजुर्वेद के अनुसार अत्यन्त समृद्ध एवं सम्पन्न अर्थव्यवस्था विद्यमान थी। आर्थिक आधार पर समाज में श्रेणियाँ नहीं थी। समतामूलक, श्रम की प्रतिष्ठाकारक और सांस्कृतिक-जीवन के लिए उपादेय, वह अर्थव्यवस्था हमें आज भी स्पृहणीय प्रतीत होती है, जिसमें धनोपार्जन की केवल शुद्ध, विधिसम्मत और समाज के द्वारा अनुमोदित प्रणाली प्रशस्त समझी जाती थी। स्वार्जित धन का उपयोग भी व्यक्ति को त्यागपूर्वक करना चाहिये। किसी अन्य के धन की कामना न करें। इस तरह का भाव मुखरित रहा है। यथा— “तेन त्यक्तेन भुञ्जीथाः, या गृधः कस्यस्विद्धनम्।” यजुर्वेद का अर्थदर्शन भी समृद्धि की ओर इंगित करता है। अपने व्यवसाय के प्रति ईमानदारी और दूसरों की समृद्धि में सहयोग की कामना रखने वाले व्यक्ति थे। इस तरह के भाव से देश की उन्नति, एकता में सहयोगी तत्त्व बनकर उससे दृढ़ता सिद्ध होती है। ६. राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को यजुर्वेद का प्रदेय : देश या राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं प्रसन्नता ही सभी युगों में प्राप्त साहित्य, काव्य, महाकाव्यों एवं आध्यात्मिक ग्रन्थों में वर्णित रही है। राष्ट्र की एकता और अखण्डता के सन्दर्भ में निम्न मंत्र विशेष रूप से उल्लेखनीय है—

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar