भारतकोश
वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System

डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा

DevanagariHindipublished353 पृष्ठ

पृष्ठ 64, कुल 353 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 64

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 36 वैदिक वाङ्गमय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता कारण ही बाहर से आये आक्रमणकारियों और अंग्रेजों ने वर्षों तक भारतवासियों को परतन्त्रता की बेड़ियों में जकड़े रखा। परतन्त्रता की इन बेड़ियों को काटने के लिए भारत के समस्त नागरिकों को जाति, धर्म, प्रान्तीयता से ऊपर उठकर एकजुट होना पड़ा, तब कहीं कड़े संघर्ष के पश्चात् भारत में स्वाधीनता के सूर्य का उदय हुआ। अतः यह बात स्पष्ट रूप से उभर कर आज हमारे समक्ष है कि भारत में राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का होना परमावश्यक है। अन्यथा ऐसी परिस्थिति में किसी भी राष्ट्र को दुर्दिन देखने पड़ सकते हैं। भारत के अतिरिक्त सकल विश्व के अधिकतम राष्ट्रों में आज कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। आज राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का विषय अत्यधिक प्रासंगिक है। CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar