भारतकोश
वामन पुराण

वामन पुराण

Vamana Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished489 पृष्ठ

पृष्ठ 217, कुल 489 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 217

अध्याय ४७] स्थाणुतीर्थके सन्दर्भमें राजा वेनका चरित्र, पृथु-जन्म और उनका अभिषेक [२०७

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
नमः शिवाय शान्ताय नमः शान्ततमाय च।
बहुनेत्रकपालाय एकमूर्ते नमोऽस्तु ते॥ ९०॥शिव एवं शान्तको नमस्कार है। शान्ततम, बहुनेत्र एवं कपालधारीको नमस्कार है। हे एकमूर्ति! आपको नमस्कार है॥ ८७—९०॥
नमः क्षुद्राय लुब्धाय यज्ञभागप्रियाय च।
पञ्चालाय सिताङ्गाय नमो यमनियामिने॥ ९१॥
नमश्चित्रोरुघण्टाय घण्टाघण्टनिघण्टिने।
सहस्रशतघण्टाय घण्टामालाविभूषिणे॥ ९२॥
प्राणसंघट्टगर्वाय नमः किलिकिलिप्रिये।
हुंहुंकाराय पाराय हुंहुंकारप्रियाय च॥ ९३॥
नमः समसमे नित्यं गृहवृक्षनिकेतने।
गर्भमांसशृगालाय तारकाय तराय च॥ ९४॥क्षुद्र, लुब्ध, यज्ञभागप्रिय, पञ्चाल एवं सिताङ्गको नमस्कार है। यमके नियमनकर्ताको नमस्कार है। चित्रोरुघण्ट, घण्टाघण्टनिघण्टीको नमस्कार है। सहस्रशतघण्ट एवं घण्टामालाविभूषितको नमस्कार है। प्राणसंघट्टगर्व, किलिकिलिप्रिय, हुंहुंकार, पार एवं हुंहुंकारप्रियको नमस्कार है। समसम, गृहवृक्षनिकेती, गर्भमांसशृगाल, तारक एवं तरको नित्य नमस्कार है॥ ९१—९४॥
नमो यज्ञाय यजिने हुताय प्रहुताय च।
यज्ञवाहाय हव्याय तप्याय तपनाय च॥ ९५॥
नमस्तु पयसे तुभ्यं तुण्डानां पतये नमः।
अन्नदायान्नपतये नमो नानान्नभोजिने॥ ९६॥
नमः सहस्रशीर्षाय सहस्रचरणाय च।
सहस्रोद्यतशूलाय सहस्राभरणाय च॥ ९७॥
बालानुचरगोप्त्रे च बाललीलाविलासिने।
नमो बालाय वृद्धाय क्षुब्धाय क्षोभणाय च॥ ९८॥यज्ञ, यजी, हुत, प्रहुत, यज्ञवाह, हव्य, तप्य और तपनको नमस्कार है। पयरूप आपको नमस्कार है। तुण्डोंके पतिको नमस्कार है। अन्नद, अन्नपति एवं अनेक प्रकारके अन्नभोजीको नमस्कार है। हजारों सिरवाले, हजारों चरणवाले, हजारों शूलको उठाये हुए और हजारों आभूषणवालेको नमस्कार है। बालानुचरकी रक्षा करनेवाले, बाललीलामें विलास करनेवाले, बाल, वृद्ध, क्षुब्ध एवं क्षोभणको नमस्कार है॥ ९५—९८॥
गङ्गालुलितकेशाय मुञ्जकेशाय वै नमः।
नमः षट्कर्मतुष्टाय त्रिकर्मनिरताय च॥ ९९॥
नग्नप्राणाय चण्डाय कृशाय स्फोटनाय च।
धर्मार्थकाममोक्षाणां कथ्याय कथनाय च॥ १००॥
साङ्ख्याय साङ्ख्यमुख्याय साङ्ख्ययोगमुखाय च।
नमो विरथरथ्याय चतुष्पथरथाय च॥ १०१॥
कृष्णाजिनोत्तरीयाय व्यालयज्ञोपवीतिने।
वक्त्रसंधानकेशाय हरिकेश नमोऽस्तु ते।
त्र्यम्बिकाम्बिकनाथाय व्यक्ताव्यक्ताय वेधसे॥ १०२॥गङ्गालुलितकेश और मुञ्जकेशको नमस्कार है। छः कर्मोंसे संतुष्ट तथा तीन कर्मोंमें लगे रहनेवाले (आप)-को नमस्कार है। नग्नप्राण, चण्ड, कृश, स्फोटन तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्षके कथ्य और कथनको नमस्कार है। सांख्य, सांख्यमुख्य, सांख्ययोगमुख, विरथरथ्य तथा चतुष्पथरथको नमस्कार है। काले मृगचर्मके उत्तरीयवाले, साँपके जनेऊवाले, वक्त्रसंधानकेश, त्र्यम्बिकाम्बिकनाथ, दृश्य एवं अदृश्य और वेधास्वरूप हे हरिकेश! आपको नमस्कार है॥ ९९—१०२॥
कामकामदकामघ्न तृप्तातृप्तविचारिणे।
नमः सर्वद पापघ्न कल्पसंख्याविचारिणे॥ १०३॥
महासत्त्व महाबाहो महाबल नमोऽस्तु ते।
महामेघ महाप्रख्य महाकाल महाद्युते॥ १०४॥
मेघावर्त्त युगावर्त्त चन्द्रार्कपतये नमः।
त्वमन्नमन्नभोक्ता च पक्वभुक् पावनोत्तम॥ १०५॥
जरायुजाण्डजाश्चैव स्वेदजोद्भिदजाश्च ये।
त्वमेव देवदेवेश भूतग्रामश्चतुर्विधः॥ १०६॥हे काम! हे कामद! हे कामको नष्ट करनेवाले! आप तृप्त और अतृप्तविचारीको नमस्कार है। हे सर्वद! हे पाप दूर करनेवाले! आप कल्पसंख्याविचारीको नमस्कार है। हे महासत्त्व! हे महाबाहु! हे महाबल! हे महामेघ! हे महाप्रख्य! हे महाकाल एवं हे महाद्युति! आपको नमस्कार है। हे मेघावर्त्त! हे युगावर्त्त! आप चन्द्रार्कपतिको नमस्कार है। आप ही अन्न, अन्नके भोक्ता, पक्वभुक् एवं पवित्रोंमें श्रेष्ठ हैं। हे देवदेवेश! आप ही जरायुज, अण्डज, स्वेदज, उद्भिज्ज—चतुर्विध भूतसमुदाय हैं॥ १०३—१०६॥