वामन पुराण

वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished489 पृष्ठ
पृष्ठ 232, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 232
| २२२ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ५१ | | :--- | :--- |
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| सा चाभ्येत्य वरारोहा कृताञ्जलिपरिग्रहा।
ववन्दे चरणौ शैवौ सखीभिः सह भामिनी॥ ३७

ततस्तु सुचिराच्छर्वः समीक्ष्य गिरिकन्यकाम्।
न युक्तं चैवमुक्त्वाऽथ सगणोऽन्तर्दधे ततः॥ ३८

साऽपि शर्ववचो रौद्रं श्रुत्वा ज्ञानसमन्विता।
अन्तर्दुःखेन दह्यन्ती पितरं प्राह पार्वती॥ ३९

तात यास्ये महारण्ये तप्तुं घोरं महत्तपः।
आराधनाय देवस्य शङ्करस्य पिनाकिनः॥ ४० | सुन्दर शरीरवाली हिमसुताने वहाँ जानेके बाद दोनों हाथ जोड़कर सहेलियोंके साथ शिवके दोनों चरणोंमें अभिवादन (प्रणाम) किया। उसके बाद शङ्करने देरतक गिरिकन्याको देखा और कहा—यह उचित नहीं है। ऐसा कहकर शङ्कर अपने गणोंके साथ तिरोहित हो गये (छिप गये)। भय उत्पन्न करनेवाले शङ्करके वचनको सुनकर आन्तरिक दुःखसे जलती हुई ज्ञानिनी उन पार्वती ने भी अपने पितासे कहा—तात! पिनाक धारण करनेवाले शङ्करदेवकी आराधना एवं उत्कट तथा महान् तप करनेके लिये मैं विशाल वनमें जाऊँगी॥ ३७–४०॥ |
| तथेत्युक्तं वचः पित्रा पादे तस्यैव विस्तृते।
ललिताख्या तपस्तेपे हराराधनकाम्यया॥ ४१

तस्याः सख्यस्तदा देव्याः परिचर्यां तु कुर्वते।
समित्कुशफलं चापि मूलाहरणमादितः॥ ४२

विनोदनार्थं पार्वत्या मृण्मयः शूलधृग् हरः।
कृतस्तु तेजसा युक्तो भद्रमस्त्विति साऽब्रवीत्॥ ४३

पूजां करोति तस्यैव तं पश्यति मुहुर्मुहुः।
ततोऽस्यास्तुष्टिमगच्छच्छ्रद्धया त्रिपुरान्तकृत्॥ ४४ | पिताने कहा—ठीक है। उसके बाद शङ्करकी आराधनाकी इच्छासे ललिता (पार्वती) उसी (हिमालय) पर्वतकी विस्तृत तलहटीमें तप करने लगीं। उस समय उनकी सहचरियाँ समिधा, कुश, फल-मूल आदि लाकर देवीकी सेवा करने लगीं। (उन सहचरियोंने) पार्वतीके विनोदके लिये तेजस्वी त्रिशूलधारी शङ्करकी मिट्टीकी मूर्ति बनायी। पार्वती ने भी कहा—सखियो! ठीक है। (फिर तो) वे (पार्वतीजी) उसी मूर्तिकी पूजा करतीं और बार-बार उसे निहारती रहती थीं। उसके बाद उनकी श्रद्धासे त्रिपुरासुरको मारनेवाले शङ्कर प्रसन्न हो गये॥ ४१–४४॥ |
| वटुरूपं समाधाय आषाढी मुञ्जमेखली।
यज्ञोपवीती छत्री च मृगाजिनधरस्तथा॥ ४५

कमण्डलुव्यग्रकरो भस्मारुणितविग्रहः।
प्रत्याश्रमं पर्यटन् स तं काल्याश्रममागतः॥ ४६

तमुत्थाय तदा काली सखीभिः सह नारद।
पूजयित्वा यथान्यायं पर्यपृच्छदिदं ततः॥ ४७ | उसके बाद पलाशका दण्ड, मुञ्जकी मेखला, यज्ञोपवीत, छत्र एवं मृगचर्म, हाथमें कमण्डलु लिये एवं शरीरमें भस्म रमाये हुए वे (शङ्कर) वटुके रूपमें एक-एक आश्रममें घूमते हुए कालीके आश्रममें पहुँचे। नारद! उसके बाद सहचरियोंके साथ कालीने (उनका) प्रत्युत्थान किया और यथोचित पूजन कर उनसे यह पूछा—॥ ४५–४७॥ |
| उमोवाच
कस्मादागम्यते भिक्षो कुत्र स्थाने तवाश्रमः।
क्व च त्वं प्रतिगन्तासि मम शीघ्रं निवेदय॥ ४८ | **उमाने कहा (पूछा)—**अये भिक्षुक! आप शीघ्र मुझे बतायें कि आप कहाँसे आ रहे हैं? आपका आश्रम कहाँ है एवं आप कहाँ जायँगे?॥ ४८॥ |
| भिक्षुरुवाच
ममाश्रमपदं बाले वाराणस्यां शुचिव्रते।
अथातस्तीर्थयात्रायां गमिष्यामि पृथूदकम्॥ ४९ | **भिक्षुने कहा—**पवित्र व्रतोंवाली बाले! मेरा आश्रम वाराणसीमें है। अब मैं यहाँसे तीर्थयात्रामें पृथूदक जाऊँगा॥ ४९॥ |
| देव्युवाच
किं पुण्यं तत्र विप्रेन्द्र लब्धाऽसि त्वं पृथूदके।
पथि स्नानेन च फलं केषु किं लब्धवानसि॥ ५० | **देवीने कहा—**विप्रेन्द्र! पृथूदकतीर्थमें आपको कौन-सा पुण्य प्राप्त होगा? मार्गमें किन-किन तीर्थोंमें स्नान करनेसे आप कौन-कौन-सा फल प्राप्त कर चुके हैं?॥ ५०॥ |