वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 254, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ें| २४४ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ५५ |

| सा चाह मां विहसती शृणु सुग्रीव मद्द्वचः।
सत्यमुक्तं त्रिलोकेशः शुम्भो रत्नार्ह एव च॥ ३५

किं त्वस्ति दुर्विनीताया हृदये मे मनोरथः।
यो मां विजयते युद्धे स भर्ता स्यान्महासुर॥ ३६

मया चोक्ताऽवलिप्ताऽसि यो जयेत् ससुरासुरान्।
स त्वां कथं न जयते सा त्वमुत्तिष्ठ भामिनी॥ ३७

साऽथ मां प्राह किं कुर्मि यदनालोचितः कृतः।
मनोरथस्तु तद् गच्छ शुम्भाय त्वं निवेदय॥ ३८

तयैवमुक्तस्त्वभ्यागां त्वत्सकाशं महासुर।
सा चाग्निकोटिसदृशी मत्वैवं कुरु यत्क्षमम्॥ ३९ | (उसके बाद) हँसती हुई उसने मुझसे कहा कि सुग्रीव! मेरी बात सुनो। तुमने यह ठीक कहा है कि तीनों लोकोंका स्वामी शुम्भ रत्नके अर्ह (उपयुक्त) है। परंतु महासुर! मुझ अविनीताके हृदयकी यह अभिलाषा है कि युद्धमें मुझे पराजित करनेवाला ही मेरा पति हो। उत्तरमें (तब) मैंने (उससे) कहा कि तुम्हें घमण्ड हो गया है। भला जिस असुरने सारे देवताओं और राक्षसोंको पराजित कर अपने अधीन कर लिया है वह तुम्हें क्यों नहीं पराजित कर देगा? इसलिये अये क्रोधवाली! तुम उठो—बात मान लो। उसके बाद उसने मुझसे कहा—मैं क्या करूँ? बिना विचार किये ही मैंने इस प्रकारका पण कर लिया है। अतः (तुम) जाकर शुम्भसे मेरी बात कहो। फलतः महासुर! उसके इस प्रकार कहनेपर मैं आपके निकट आ गया हूँ। वह जलती हुई आगकी लौकी भाँति तेजस्विनी है; यह जानकर आप जैसा उचित हो, वैसा कार्य करें॥ ३५-३९॥ | | पुलस्त्य उवाच
इति सुग्रीववचनं निशम्य स महासुरः।
प्राह दूरस्थितं शुम्भो दानवं धूम्रलोचनम्॥ ४० | **पुलस्त्यजी बोले—**सुग्रीवकी इस बातको सुनकर उस महान् असुर शुम्भने कुछ दूरपर खड़े धूम्रलोचन दानवसे कहा॥ ४०॥ | | शुम्भ उवाच
धूम्राक्ष गच्छ तां दुष्टां केशाकर्षणविह्वलाम्।
सापराधां यथा दासीं कृत्वा शीघ्रमिहानय॥ ४१

यश्चास्याः पक्षकृत् कश्चिद् भविष्यति महाबलः।
स हन्तव्योऽविचार्यायैव यदि हि स्यात् पितामहः॥ ४२

स एवमुक्तः शुम्भेन धूम्राक्षोऽक्षौहिणीशतैः।
वृतः षड्भिर्महातेजा विन्ध्यं गिरिमुपाद्रवत्॥ ४३

स तत्र दृष्ट्वा तां दुर्गां भ्रान्तदृष्टिरुवाच ह।
एह्येहि मूढे भर्तारं शुम्भमिच्छस्व कौशिकी।
न चेद् बलान्नयिष्यामि केशाकर्षणविह्वलाम्॥ ४४ | **शुम्भने कहा—**धूम्राक्ष! तुम जाओ। उस दुष्टाको अपराधिनी दासीकी तरह केश खींचनेसे व्याकुल बनाकर यहाँ शीघ्र ले आओ। यदि कोई पराक्रमी उसका पक्ष ले तो तुम बिना विचारे उसे मार डालना—चाहे ब्रह्मा ही क्यों न हो। शुम्भके इस प्रकार कहनेपर उस महान् तेजस्वी धूम्राक्षने छः सौ अक्षौहिणी* सेनाके साथ विन्ध्यपर्वतपर चढ़ाई कर दी। किन्तु वहाँ उन दुर्गाको देखकर दृष्टि चौंधिया जानेसे उसने कहा—मूढ़े! आओ, आओ! कौशिकी! तुम शुम्भको अपना पति बनानेकी इच्छा करो; अन्यथा मैं बलपूर्वक तुम्हारे केश पकड़कर तुम्हें घसीटता हुआ व्याकुल-रूपमें (यहाँसे) ले जाऊँगा॥ ४१-४४॥ | | श्रीदेव्युवाच
प्रेषितोऽसीह शुम्भेन बलान्नेतुं हि मां किल।
तत्र किं ह्यबला कुर्याद् यथेच्छसि तथा कुरु॥ ४५ | **श्रीदेवीने कहा—**शुम्भने तुमको मुझे बलपूर्वक ले जानेके लिये निश्चय ही भेजा है तो इस विषयमें एक अबला क्या करेगी! तुम जैसा चाहो वैसा करो॥ ४५॥ |
* एक अक्षौहिणी सेनामें १०९३५० पैदल सिपाही, ६५६१० घुड़सवार, २१८७० रथी और २१८७० गजारोही रहते हैं।