वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 458, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ें| ४४८ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ९० |

| साऽतिभीताऽब्रवीत् कोऽसि कूपान्तस्थोऽद्भुतस्वरः।
सोऽप्याह तव पुत्रोऽस्मि निशाकरेति विश्रुतः॥ ५३
साऽब्रवीत् तनयो मह्यं नाम्ना ख्यातो दिवाकरः।
निशाकरेति नाम्नाऽहो न कश्चित् तनयोऽस्ति मे॥ ५४
स चाह पूर्वचरितं मातुर्निरवशेषतः।
साश्रुत्वा तां शिलां सुभ्रूः समुत्क्षिप्यान्यतोऽक्षिपत्॥ ५५
सोत्तीर्य कूपाद् भगवन् मातुः पादाववन्दत।
सा स्वानुरूपं तनयं दृष्ट्वा स्वजनमग्रतः॥ ५६
ततस्तमादाय सुतं धर्मिष्ठा पतिमेत्य च।
कथयामास तत्सर्वं चेष्टितं स्वसुतस्य च॥ ५७
ततोऽन्वपृच्छद् विप्रोऽसौ किमिदं तात कारणम्।
नोक्तवान् यद् भवान् पूर्वं महत्कौतूहलं मम॥ ५८
तच्छ्रुत्वा वचनं धीमान् कोशकारं द्विजोत्तमम्।
प्राह पुत्रोऽद्भुतं वाक्यं मातरं पितरं तथा॥ ५९ | इस वाणीको सुनकर वह अत्यन्त डर गयी और बोली—कुएँके भीतर इस अपूर्व स्वरवाले तुम कौन हो? उसने भी कहा—मैं तुम्हारा पुत्र हूँ। मेरा नाम निशाकर है॥ ४५–५३॥
उसने कहा—मेरे पुत्रका नाम तो दिवाकर है। निशाकर नामका मेरा कोई पुत्र नहीं है। उस बालकने मातासे अपनी पहलेकी घटित सारी घटना कह सुनायी। उसे सुननेके बाद माताने उस शिलाको उठाकर दूसरी ओर फेंक दिया। भगवन्! उस बालकने कुएँसे ऊपर आकर माताके चरणोंकी वन्दना की। उसने अपनेसे उत्पन्न हुए और अपनेसे मिलते-जुलते रूपवाले बालकको सामने देखा। उसके बाद उस बालकको लेकर वह धर्मिष्ठा पतिके पास गयी और अपने पुत्रके सारे चरितको उससे कह सुनायी। उसके बाद उस ब्राह्मणने पूछा—पुत्र! तुम पहले नहीं बोले, इसका क्या कारण है? मुझे बहुत कुतूहल हो रहा है। उस बातको सुनकर बुद्धिमान् पुत्रने ब्राह्मणश्रेष्ठ कोशकार तथा मातासे अद्भुत वचन कहा॥ ५४–५९॥ | | निशाकर उवाच | निशाकरने कहा— | | श्रूयतां कारणं तात येन मूकत्वमाश्रितम्।
मया जडत्वमनघ तथाऽन्धत्वं स्वचक्षुषः॥ ६०
पूर्वमासमहं विप्र कुले वृन्दारकस्य तु।
वृषाकपेश्र्च तनयो मालागर्भसमुद्भवः॥ ६१
ततः पिता पाठयन्मां शास्त्रं धर्मार्थकामदम्।
मोक्षशास्त्रं परं तात सेतिहासश्रुतिं तथा॥ ६२
सोऽहं तात महाज्ञानी परावरविशारदः।
जातो मदान्धस्तेनाहं दुष्कर्माभिरतोऽभवम्॥ ६३
मदात् समभवल्लोभस्तेन नष्टा प्रगल्भता।
विवेको नाशमगमत् मूर्खभावमुपागतः॥ ६४
मूढभावतया चाथ जातः पापरतोऽस्म्यहम्।
परदारपरार्थेषु मतिर्मे च सदाऽभवत्॥ ६५ | निष्पाप पिताजी! मेरे द्वारा मूकता, जड़ता एवं अपने नेत्रोंके अन्धत्व ग्रहण करनेका कारण सुनिये। विप्र! मैं पहले वृन्दारक (सम्मानित देव)-वंशमें मालाके गर्भसे उत्पन्न हुआ वृषाकपिका पुत्र था। तात! पिताने मुझे धर्म, अर्थ और कामकी सिद्धि देनेवाले शास्त्र तथा इतिहास और वेदसहित मुक्तिदायक (दर्शन) शास्त्रको पढ़ाया। तात! मैं महाज्ञानी एवं लोक-ज्ञान और परलोक-ज्ञानमें कुशल था। उससे मैं अहंकारसे अन्धा होकर बुरे कर्ममें लग गया। मदसे मुझे लोभ हुआ। उससे मेरी वाक्पटुता नष्ट हो गयी। विवेकशक्तिके नष्ट हो जानेसे मैं विवेकहीन हो गया। मूढ़ताके कारण मैं पापी बन गया। मेरा मन सदा दूसरेकी स्त्री एवं धनमें आसक्त हो गया। |