भारतकोश
वामन पुराण

वामन पुराण

Vamana Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished489 पृष्ठ

पृष्ठ 463, कुल 489 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 463

अध्याय ९१ ] वामनकी बलिके यज्ञमें जाकर उससे तीन पग भूमिकी याचना [ ४५३

इक्यानबेवाँ अध्याय

वामनकी बलिके यज्ञमें जाकर उससे तीन पग भूमिकी याचना, वामनका विराट्रूप ग्रहण करना एवं त्रिविक्रमत्व, वामनका बलिबन्धन-विषयक प्रश्न, बलिको वर, बलिका पाताल और वामनका स्वर्ग-गमन

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
पुलस्त्य उवाच
एतस्मिन्नन्तरे प्राप्तो भगवान् वामनाकृतिः।
यज्ञवाटमुपागम्य उच्चैर्वचनमब्रवीत्॥ १

ॐकारपूर्वाः श्रुतयो मखेऽस्मिन्
तिष्ठन्ति रूपेण तपोधनानाम्।
यज्ञोऽश्वमेधः प्रवरः क्रतूनां
मुख्यस्तथा सत्रिषु दैत्यनाथः॥ २

इत्थं वचनमाकर्ण्य दानवाधिपतिर्वशी।
सार्घपात्रः समभ्यागाद्यत्र देवः स्थितोऽभवत्॥ ३

ततोऽर्च्च देवदेवेशमर्च्चमर्घादिनासुरः।
भरद्वाजर्षिणा सार्धं यज्ञवाटं प्रवेशयत्॥ ४

प्रविष्टमात्रं देवेशं प्रतिपूज्य विधानतः।
प्रोवाच भगवन् ब्रूहि किं दद्मि तव मानद॥ ५पुलस्त्यजी बोले— इतनेमें वामनके रूपमें भगवान् आ गये। यज्ञशालाके निकट आकर वे ऊँचे स्वरसे बोले— ॐकारपूर्वक वेदमन्त्र तपस्वी ऋषियोंके रूपमें इस यज्ञमें स्थित हैं। यज्ञोंमें अश्वमेधयज्ञ सर्वोत्तम है और दैत्योंके स्वामी बलि यज्ञ करनेवालोंमें सर्वश्रेष्ठ हैं। इस प्रकारकी बातको सुनकर इन्द्रियोंको जीत लेनेवाले दानवोंके स्वामी बलि अर्घ्यपात्र लेकर, जहाँ वामनदेव स्थित थे, वहाँ गये। इसके बाद अर्घ्य आदिसे देवोंके देवकी अर्चना करके दानवोंके स्वामी बलिने भरद्वाज ऋषिके साथ उन्हें यज्ञशालामें प्रवेश कराया। यज्ञशालामें प्रवेश करते ही बलिने वामनभगवान्‌की विधिपूर्वक पूजा की और कहा— मान देनेवाले भगवन्! बोलिये, मैं आपको क्या दूँ?॥ १—५॥
ततोऽब्रवीत् सुरश्रेष्ठो दैत्यराजानमव्ययः।
विहस्य सुचिरं कालं भरद्वाजमवेक्ष्य च॥ ६

गुरोर्मदीयस्य गुरुस्तस्यास्त्यग्निपरिग्रहः।
न स धारयते भूम्यां पारक्यां जातवेदसम्॥ ७

तदर्थमभियाचेऽहं मम दानवपार्थिव।
मच्छरीरप्रमाणेण देहि राजन् पदत्रयम्॥ ८इसके बाद देवोंमें श्रेष्ठ अविनाशी भगवान्‌ने देरतक हँसकर और भरद्वाजको देखकर दैत्यराजसे कहा—मेरे गुरुके गुरु अग्निहोत्री (यज्ञके अनुष्ठाता) हैं। वे दूसरेकी भूमिमें अग्निस्थापन नहीं करते। दानवपते! राजन्! मैं उनके लिये आपसे याचना करता हूँ कि मेरे शरीरके परिमाणसे आप तीन पग (भूमि) मुझे देनेकी कृपा करें।
मुरारेर्वचनं श्रुत्वा बलिर्भार्यामवेक्ष्य च।
बाणं च तनयं वीक्ष्य इदं वचनमब्रवीत्॥ ९मुरारि (भगवान्) -का वचन सुननेके बाद बलिने पत्नी और पुत्र बाणको देखकर (अपनी पत्नीसे) यह वचन कहा—प्रिये!
वामन पुराण · पृष्ठ 463, कुल 489 में से · BharatKosha