वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 464, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ें| ४५४ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ९१ |

| न केवलं प्रमाणेन वामनोऽयं लघुः प्रिये।
येन क्रमत्रयं मौर्खार्द्याचते बुद्धितोऽपि च॥ १० | यह वामन केवल प्रमाणसे ही छोटा नहीं है, बल्कि यह बुद्धिका भी छोटा है; क्योंकि अज्ञानवश यह मुझसे केवल तीन पग (भूमि)-की याचना करता है॥ ६-१०॥ | | प्रायो विधाताऽल्पधियां नराणां
बहिष्कृतानां च महानुभाग्यैः।
धनादिकं भूरि न वै ददाति
यथेह विष्णोर्न बहुप्रयासः॥ ११
न ददाति विधिस्तस्य यस्य भाग्यविपर्ययः।
मयि दातरि यश्चायमद्य याचेत् पदत्रयम्॥ १२
इत्येवमुक्त्वा वचनं महात्मा
भूयोऽप्युवाचाथ हरिं दनूजः।
याचस्व विष्णो गजवाजिभूमिं
दासीहिरण्यं यदभीप्सितं च॥ १३
भवान् याचयिता विष्णो अहं दाता जगत्पतिः।
दातुर्र्याचयितुर्लज्जा कथं न स्यात् पदत्रये॥ १४
रसातलं वा पृथिवीं भुवं नाकमथापि वा।
एतेभ्यः कतमं दद्यां स्थानं याचस्व वामन॥ १५ | विधाता प्रायः कम बुद्धिवाले अभागे मनुष्योंको अधिक धन आदि नहीं देते—जैसे इस यज्ञमें विष्णुने अधिकके लिये प्रयत्न नहीं किया। जिसका भाग्य अनुकूल नहीं होता है, उसे ईश्वर नहीं देते हैं। मेरे-जैसे दानीसे भी आज ये तीन पग (भूमि)-की याचना करते हैं! इस प्रकार कहकर महात्मा बलिने फिर हरिसे कहा—विष्णो! हाथी, घोड़ा, भूमि, दासी तथा सोना आदि (इसके अतिरिक्त और भी) जो आप चाहते हों, वह माँगिये। विष्णो! आप याचना करनेवाले हैं और मैं जगत्पति देनेवाला हूँ। ऐसी अवस्थामें केवल तीन पग (भूमि)-का दान करनेमें देने एवं लेनेवालेको क्या लज्जा न होगी ? वामन! यदि आप याचना करते हैं तो (कहिये) रसातल, पृथ्वी, भुवर्लोक अथवा स्वर्गलोकमेंसे मैं किस स्थानका दान करूँ ? उसे माँगिये॥ ११-१५॥ | | वामन उवाच
गजाश्वभूहिरण्यादि तदर्थिभ्यः प्रदीयताम्।
एतावता त्वहं चार्थी देहि राजन् पदत्रयम्॥ १६ | ( भगवान् ) वामन बोले—हाथी, घोड़ा, भूमि, सोना आदि वस्तुएँ उन्हें चाहनेवालेको ही दीजिये। राजन्! मैं इतनेकी ही याचना करता हूँ। इसलिये मुझे तीन पग (भूमि) प्रदान करें। | | इत्येवमुक्ते वचने वामनेन महासुरः।
बलिर्भृङ्गारमादाय ददौ विष्णोः क्रमत्रयम्॥ १७
पाणौ तु पतिते तोये दिव्यं रूपं चकार ह।
त्रैलोक्यक्रमणार्थाय बहुरूपं जगन्मयम्॥ १८
पादे भूमिस्तथा जङ्घे नभस्त्रैलोक्यवन्दितम्।
सत्यं तपो जानुयुग्मे उरुस्तो मेरुमन्दरौ॥ १९
विश्वेदेवा कटीभागे मरुतो वस्तिशीर्षगाः।
लिङ्गे स्थितो मन्मथश्च वृषणाभ्यां प्रजापतिः॥ २०
कुक्षिभ्यामर्णवाः सप्त जठरे भुवनानि च।
वलिषु त्रिषु नद्यश्च यज्ञास्तु जठरे स्थिताः॥ २१ | वामनभगवान्के इस प्रकार कहनेपर महान् असुर बलिने कमण्डलु लेकर विष्णुको तीन पग (भूमि)-का दान दिया। हाथपर जल गिरते ही तीनों लोकोंको नापनेके लिये विष्णुने दिव्य रूप धारण कर लिया। तीनों लोकोंको नापनेके लिये जगन्मय विशाल रूप बना लिया। उनके पैरोंमें भूमि, जंघाओंमें तीनों लोकोंसे सत्कार-प्राप्त आकाश, दोनों जानुओंमें सत्यलोक और तपोलोक, दोनों ऊरुओंमें मेरु और मन्दरपर्वत, कटिप्रदेशमें विश्वेदेव, वस्तिप्रदेशके शीर्षस्थानपर मरुद्गण, लिङ्गमें कामदेव, वृषणोंमें प्रजापति, कुक्षियोंमें सातों समुद्र, जठरमें सम्पूर्ण भुवन, त्रिवलीमें नदियाँ एवं उनके जठरमें यज्ञ स्थित थे। |