वामन पुराण

वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished489 पृष्ठ
पृष्ठ 473, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 473
| अध्याय ९३ ] | बलिका पातालमें वास, सुदर्शनचक्रका वहाँ प्रवेश, बलिद्वारा सुदर्शनचक्रकी स्तुति | ४६३ |

| स्वर्गे सहस्रं स तु योजनानां
विष्णोः प्रमाणेन हि वामनोऽभूत्।
तत्रास्य शक्रः प्रचकार पूजां
स्वयम्भुवस्तुत्यगुणां महर्षे ॥ १७
एतत् तवोक्तं भगवांस्त्रिविक्रम-
श्चकार यद् देवहितं महात्मा।
रसातलस्थो दितिजश्चकार
यत्तच्छृणुष्वाद्य वदामि विप्र ॥ १८ | विष्णु स्वर्गमें वामन-रूपसे (बढ़कर) हजार योजन विस्तृत हो गये। महर्षे! वहाँ इन्द्रने ब्रह्माके समान गुणोंसे युक्त पदार्थोंसे उनकी पूजा की। विप्र! महात्मा भगवान् त्रिविक्रमने बलिको रसातलमें भेजकर देवताओंका जो कल्याण-साधन किया था, वह मैंने आपसे कहा। दैत्यने रसातलमें रहते हुए जो कार्य किया उसका वर्णन मैं अब कर रहा हूँ, उसे सुनिये—॥ १२-१८॥ |
॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें बानबेवाँ अध्याय समाप्त हुआ ॥ ९२ ॥
तिरानबेवाँ अध्याय
बलिका पातालमें वास, सुदर्शनचक्रका वहाँ प्रवेश, बलिद्वारा सुदर्शनचक्रकी स्तुति, प्रह्लादद्वारा विष्णुभक्तिकी प्रशंसा
| पुलस्त्य उवाच
गत्वा रसातलं दैत्यो महार्हमणिचित्रितम्।
शुद्धस्फटिकसोपानं कारयामास वै पुरम् ॥ १
तत्र मध्ये सुविस्तीर्णः प्रासादो वज्रवेदिकः।
मुक्ताजालान्तरद्वारो निर्मितो विश्वकर्मणा ॥ २
तत्रास्ते विविधान् भोगान् भुञ्जन् दिव्यान् स मानुषान्।
नाम्ना विन्ध्यावलीत्येवं भार्याऽस्य दयिताऽभवत् ॥ ३
युवतीनां सहस्रस्य प्रधाना शीलमण्डिता।
तया सह महातेजा रेमे वैरोचनिर्मुने ॥ ४
भोगासक्तस्य दैत्यस्य वसतः सुतले तदा।
दैत्यतेजोहरः प्राप्तः पाताले वै सुदर्शनः ॥ ५ | पुलस्त्यजी बोले—(नारदजी!) रसातलमें जाकर दैत्यने बहुमूल्य मणियोंसे चित्रित शुद्ध स्फटिकके सोपानसे विभूषित नगर बनाया। विश्वकर्माने उसके बीचमें अत्यन्त विस्तृत वज्रमय वेदी बनायी तथा मोतीजड़ी खिड़कियोंके मध्य फाटकवाला महल बनाया। बलि भाँति-भाँतिके स्वर्गीय तथा मनुष्योंके योग्य भोगोंका उपभोग करते हुए वहाँ निवास करने लगा। विन्ध्यावली नामकी उसकी प्रिय पत्नी थी। मुने! वह हजारों युवतियोंमें प्रधान तथा एक शीलवती स्त्री थी। महातेजस्वी विरोचन-पुत्र बलि उसके साथ सुख करने लगा। एक दिन भोग भोगनेमें आसक्त दैत्यके सुतल लोकमें रहते समय दैत्योंके तेजका हरण करनेवाला सुदर्शनचक्र पातालमें प्रवेश किया॥ १-५॥ |
| चक्रे प्रविष्टे पातालं दानवानां पुरे महान्।
बभौ हलहलाशब्दः क्षुभितार्णवसंनिभः ॥ ६
तं च श्रुत्वा महाशब्दं बलिः खड्गं समाददे।
आः किमेतदितीत्थं च पप्रच्छासुरपुङ्गवः ॥ ७ | पातालमें सुदर्शनचक्रके प्रवेश करनेपर दानवोंके पुरमें क्षुब्ध हुए सागरके समान महान् हलहला शब्द उत्पन्न हुआ। उस महान् शब्दको सुनकर असुरश्रेष्ठ बलिने हाथमें एक तलवार ले ली और इस प्रकार पूछा—'अरे! यह क्या है'? |