वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 474, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ें| ४६४ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय १३ ] |

| ततो विन्ध्यावली प्राह सान्त्वयन्ती निजं पतिम्।
कोशे खड्गं समावेश्य धर्मपत्नी शुचिव्रता॥ ८
एतद् भगवतश्चक्रं दैत्यचक्रक्षयंकरम्।
सम्पूजनीयं दैत्येन्द्र वामनस्य महात्मनः।
इत्येवमुक्त्वा चार्वङ्गी सार्घपात्रा विनिर्ययौ॥ ९
अथाभ्यागात् सहस्रारं विष्णोश्चक्रं सुदर्शनम्।
ततोऽसुरपतिः प्रह्रः कृताञ्जलिपुटो मुने।
सम्पूज्य विधिवच्चक्रमिदं स्तोत्रमुदीरयत्॥ १०

बलिरुवाच

नमस्यामि हरेश्चक्रं दैत्यचक्रविदारणम्।
सहस्रांशुं सहस्राभं सहस्रारं सुनिर्मलम्॥ ११
नमस्यामि हरेश्चक्रं यस्य नाभ्यां पितामहः।
तुण्डे त्रिशूलधृक् शर्व आरामूले महाद्रयः॥ १२
आरेषु संस्थिता देवाः सेन्द्राः सार्काः सपावकाः।
जवे यस्य स्थितो वायुरापोऽग्निः पृथिवी नभः॥ १३
आरप्रान्तेषु जीमूताः सौदामिन्यृक्षतारकाः।
बाह्यतो मुनयो यस्य बालखिल्यादयस्तथा॥ १४
तमायुधवरं वन्दे वासुदेवस्य भक्तितः।
यन्मे पापं शरीरोत्थं वाग्जं मानसमेव च॥ १५
तन्मे दहस्व दीप्तांशो विष्णोश्चक्र सुदर्शन।
यन्मे कुलोद्भवं पापं पैतृकं मातृकं तथा॥ १६
तन्मे हरस्व तरसा नमस्ते अच्युतायुध।
आधयो मम नश्यन्तु व्याधयो यान्तु संक्षयम्॥
त्वन्नामकीर्तनाच्चक्र दुरितं यातु संक्षयम्॥ १७
इत्येवमुक्त्वा मतिमान् समभ्यर्च्यथ भक्तितः।
संस्मरन् पुण्डरीकाक्षं सर्वपापप्रणाशनम्॥ १८
पूजितं बलिना चक्रं कृत्वा निस्तेजसोऽसुरान्।
निष्क्रमाथ पातालाद् विषुवे दक्षिणे मुने॥ १९
सुदर्शने निर्गते तु बलिर्विक्लवतां गतः।
परमामापदं प्राप्य सस्मार स्वपितामहम्॥ २० | उसके बाद पवित्रताका व्रत करनेवाली धर्मपत्नी विन्ध्यावलीने अपने पतिको सान्त्वना देकर तथा तलवारको म्यानमें रखवाकर यह कहा—ऐश्वर्य आदि छः विभूतियोंवाले महान् आत्मा वामनका दैत्यसमूहका संहार करनेवाला यह आराधनीय चक्र है। इस प्रकार कहकर वह सुन्दरी अर्घ्यपात्रके साथ बाहर गयी। उसी समय विष्णुका हजारों अरोंवाला सुदर्शनचक्र आ पहुँचा। मुने! असुरपतिने विनयपूर्वक हाथ जोड़कर विधिवत् चक्रका पूजन किया तथा यह स्तुति की॥ ६—१०॥

बलिने स्तुति की—दैत्य-समूहका संहार करनेवाले, अनन्त किरणोंसे युक्त हजारों प्रकारकी आभावाले, हजारों अरोंसे युक्त विष्णुके निर्मल सुदर्शनचक्रको मैं नमस्कार करता हूँ। विष्णुके उस चक्रको मैं नमस्कार करता हूँ, जिसकी नाभिमें पितामह, चोटीपर त्रिशूल धारण करनेवाले महादेव, अरोंके मूलमें महान् पर्वत, अरोंमें इन्द्र, सूर्य, अग्नि आदि देवता, वेगमें वायु, जल, अग्नि, पृथ्वी और आकाश, अरोंके किनारोंमें मेघ, विद्युत्, नक्षत्र एवं ताराओंके समूह तथा बाह्यभागमें बालखिल्य आदि मुनि स्थित हैं। मैं श्रद्धापूर्वक वासुदेवके उस श्रेष्ठ आयुधको नमस्कार करता हूँ। विष्णुके प्रदीप्त किरणवाले सुदर्शनचक्र! मेरे शारीरिक, वाचिक एवं मानसिक पापोंका आप विनाश करें। अच्युतायुध! मेरे कुलमें हुए पैतृक एवं मातृक पापोंका शीघ्रतापूर्वक आप हरण करें। आपको नमस्कार है। मेरी सारी आधि-व्याधियोंका नाश हो जाय। चक्र! आपके नामका कीर्तन करनेसे पापोंका नाश हो जाय। इस प्रकार बुद्धिमान् (बलि)-ने श्रद्धापूर्वक चक्रकी पूजा की तथा समस्त पापोंका विनाश करनेवाले पुण्डरीकाक्ष भगवान्का स्मरण किया॥ ११—१८॥

मुने! बलिसे अर्चित हुआ चक्र असुरोंको तेजरहित करके पातालसे निकला और दक्षिण दिशाकी ओर चला गया। सुदर्शनके निकल जानेपर बलि अत्यन्त बेचैन हो गया। घोर संकट आनेपर उसने अपने पितामहको याद किया। |