बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 170, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( १६६ ) ३. यदि सूर्य क्षेत्र पर क्रॉस का चिह्न हो तो समाज में उसे बहुत अधिक बदनामी का सामना करना पड़ता है । व्यापार में बाधाएं उठाता है तथा इसका भाग्य जीवन-भर इसका सहायक नहीं होता । ४. बुध पर्वत पर यदि क्रॉस का चिह्न दिखाई दे तो वह व्यक्ति धोखे बाज धूर्त तथा ठग होता है । ऐसा व्यक्ति कभी भी विश्वास पात्र नहीं माना जा सकता । ५. यदि चन्द्र क्षेत्र पर क्रॉस का चिह्न हो तो जल में डूबने से उसकी मृत्यु होती है, या जीवन-भर मस्तिष्क सम्बन्धी रोग बने रहते हैं । ६. यदि प्रजापति क्षेत्र पर क्रॉस का चिह्न हो तो वह व्यक्ति आलसी, कायर तथा डरपोक होता है । शत्रुओं से वह हरदम भयभीत रहता है । ७. केतु पर्वत पर क्रास का चिन्ह इस बात का सूचक है कि वह व्यक्ति दुख- मय बड़ा हुआ है तथा उसकी शिक्षा भली प्रकार से नहीं हो सकी है । ८. यदि शुक्र क्षेत्र पर क्रास का चिन्ह हो तो वह प्रेम के मामले में असफल होता है तथा उसकी बदनामी होती रहती है । ऐसे व्यक्ति जीवन-भर निन्दनीय कार्यों में संलग्न रहते हैं । ६. यदि मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिह्न हो तो निश्चय ही उस व्यक्ति को जेल की यात्रा सहन करनी पड़ती है । ऐसा व्यक्ति लड़ाई झगड़े में विश्वास करता है तथा उसकी मृत्यु आत्महत्या से ही होती है । १०. यदि राहू पर्वत पर क्रॉस का चिह्न दिखाई दे तो उसका यौवनकाल दुःखमय व्यतीत होता है तथा चेचक के रोग से वह व्यक्ति पीड़ित रहता है । ११. यदि गुरु पर्वत के अलावा और कहीं पर भी क्रॉस का चिह्न हो तो उस पर्वत का विपरीत फल मिलने लग जाता है । १२. यात्रा रेखा पर यदि क्रॉस का चिह्न हो तो यात्रा में उसकी आकस्मिक मृत्यु होती है । १३. यदि विवाह रेखा पर क्रॉस का चिह्न दिखाई दे तो उस व्यक्ति का विवाह जीवन में नहीं होता, और यदि होता भी है तो उसका गृहस्थ जीवन अत्यन्त दुख में होता है । १४. सन्तान रेखा पर क्रॉस का चिह्न सन्तान के अभाव का सूचक होता है । १५. स्वास्थ्य रेखा पर क्रॉस का चिह्न व्यक्ति के स्वास्थ्य के पतन का उत्तर- दायी है । १६. यदि भाग्य रेखा पर क्रॉस हो तो जीवन में वह अत्यन्त साधारण जीवन व्यतीत करने को बाध्य होता है । १७. यदि सूर्य रेखा पर क्रॉस हो तो उसकी उन्नति में बराबर बाधाएं बनी रहती हैं ।