बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 297, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( २६६ ) सन्यास योग : परिभाषा : यदि जीवन रेखा के उद्गम के आसपास चिड़िया का सा चिह्न दिखाई दे तो सन्यास योग होता है । फल : जिसके हाथ में 'सन्यास योग' होता है वह व्यक्ति यौवनावस्था में ही घरबार छोड़कर सन्यासी बन जाता है और सन्यास के क्षेत्र में पूर्ण सफलता प्राप्त करता है । सन्यास योग पद्म योग : परिभाषा : जिस हाथ में कहीं पर भी पद्म का चिह्न दिखाई दे तो उस जातक के जीवन मे पद्म योग होता है । फल : पद्म योग से सम्पन्न व्यक्ति सुखी, धनवान, सफल एवं सम्मान प्राप्त व्यक्ति होता है । पद्म योग नागेन्द्र योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी कंकण का चिह्न दिखाई दे तो वहां नागेन्द्र योग होता है । फल : जिसके हाथ में नागेन्द्र योग होता है वह व्यक्ति स्वस्थ, सबल एवं आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है तथा जीवन में आर्थिक दृष्टि से पूर्णतः सुखी एवं सफल होता है । नागेन्द्र योग