भारतकोश
बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana

महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा

DevanagariHindipublished350 पृष्ठ

पृष्ठ 32, कुल 350 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 32

[Page Header: ( ३१ )]

के आने पर भी ऐसे व्यक्ति निराश नहीं होते अपितु लगातार उस कार्य को करते रहते हैं। हाथ का प्रकार देखते समय अवस्था को भी ध्यान में रखना चाहिए । यौवन- काल में हाथ सामान्यतः कम सख्त होता है परन्तु उसी व्यक्ति का हाथ प्रौढ़काल में ज्यादा सख्त होता है । मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि हाथ का प्रकार देखते समय उसकी आयु का भी ध्यान रखना चाहिए । परन्तु सामान्यतः सख्त हाथ वाले व्यक्ति बुद्धिजीवी नहीं होते और परिश्रम करके ही अपना जीवन-यापन करते हैं। अत्यधिक सख्त हाथ : ऐसा हाथ बुद्धि की न्यूनता और अत्याचार को प्रदर्शित करता है । ऐसे व्यक्ति दूसरों को दुखी देखकर आनन्द का अनुभव करते हैं और घोर स्वार्थी बने रहते हैं। अपराधी वर्ग के हाथ ऐसे ही होते हैं। जल्लाद या पेशेवर हत्यारे के हाथों में इसी प्रकार की स्थिति देखी जा सकती है। हाथ के प्रकार को देखने के साथ-साथ हथेली के रंग को भी ध्यान में रखना चाहिए । परन्तु इस बात में यह सावधानी बरतनी चाहिए कि सामने वाले व्यक्ति की हथेली को छूने से पहले ही उसके स्वाभाविक रंग का अध्ययन करना चाहिए । छूने से हथेली का रंग बदल जाता है और वह अपनी सामान्य अवस्था में नहीं रहती । १. लाल : जिस व्यक्ति की हथेली का रंग लाल होता है, वह क्रोधी स्वभाव का तथा दूसरों पर अविश्वास करने वाला व्यक्ति होता है। ऐसे व्यक्ति तुनक मिजाज भी होते हैं । किस समय ऐसा व्यक्ति गुस्सा हो जाएगा, इसका कोई आभास नहीं हो पाता । सामान्यतः ऐसा व्यक्ति संकीर्ण विचारों वाला तथा अदूरदर्शी होता है । २. अत्यधिक लाल : जिस व्यक्ति की हथेली का रंग अत्यधिक लाल होता है, वह क्रूर, अपराध-वृत्ति वाला तथा जरूरत से ज्यादा स्वार्थी होता है। समय पड़ने पर यह मित्र को भी धोखा देने में नहीं चूकता । स्वार्थी इतना अधिक होता है कि यदि किसी का १००) रु० का नुकसान होता हो और उससे इसको एक पैसे की बचत होती है तो यह सामने वाले व्यक्ति को भी धोखा देने से नहीं चूकेगा। इसके साथ भलाई का व्यवहार करने पर भी समय पड़ने पर यह व्यक्ति धोखा देगा। ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करना खतरे से खाली नहीं होता । ३. गुलाबी : जिस व्यक्ति की हथेली का रंग गुलाबी होता है वह स्वस्थ, सहृदय तथा उन्नत विचारों वाला होता है । उसके रहन-सहन में एक शालीनता दिखाई देती है। ऐसा व्यक्ति उच्च विचारों का धनी, एवं सन्तुलित मस्तिष्क वाला होता है । ऐसे व्यक्ति जीवन में अपने कार्यों से तथा अपने परिश्रम से सफल होते हैं एवं साधा- रण श्रेणी से उठकर अत्यन्त ऊंचे स्तर पर पहुंचने में समर्थ होते हैं। वास्तव में ऐसे व्यक्ति ही समाज को कुछ नया दे सकते हैं ।