बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 48, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( ४७ ) यदि तर्जनी उंगली असामान्य रूप से छोटी हो तो व्यक्ति अकस्मात निर्णय लेने में होशियार होता है । यदि यह असाधारण रूप से लम्बी हो तो ऐसे व्यक्ति अत्या- चारी, घमण्डी, तथा कामुक होते हैं । यदि तर्जनी उंगली लम्बी हो तथा ऊपर का सिरा नोकीला हो तो ऐसे व्यक्ति अन्ध-विश्वासी और धर्म में जरूरत से ज्यादा आस्था रखने वाले होते हैं। यदि यह उंगली लम्बी हो परन्तु ऊपर का सिरा वर्गाकार हो तो ऐसे व्यक्ति सच्चरित्र तथा उदार प्रवृत्ति के होते हैं । यदि तर्जनी उंगली औसत लम्बाई लिए हुए हो और आगे का भाग चपटा हो तो व्यक्ति डांवाडोल मन- स्थिति का होता है । यदि तर्जनी उंगली का पहला पर्व ही लम्बा हो तो व्यक्ति आत्मविश्वासी कहा जाता है । यदि मात्र दूसरा पर्व लम्बा हो तो उसकी इच्छाएं बहुत अधिक बड़ी-चढ़ी होती हैं । यदि तीसरा पर्व लम्बा हो तो उसमें जरूरत से ज्यादा घमण्ड और अभिमान होता है। यदि मध्यमा और प्रथमा दोनों ही उंगलियां बराबर हों तो ऐसे व्यक्ति पूरे संसार में सम्मानित होते हैं । नैपोलियन बोनापार्ट तथा अब्राह्रीम लिंकन की तर्जनी और मध्यमा दोनों ही उंगलियां बराबर लम्बाई लिये हुई थीं । मध्यमा उंगली : इसे अंग्रेजी में 'फिंगर आफ सेटर्न' कहते हैं। क्योंकि इसके मूल में शनि पर्वत होता है । सामान्यतः यह उंगली तर्जनी और अनामिका से लम्बी होती है, परंतु यह लम्बाई १/४ इंच से बड़ी नहीं होनी चाहिए । यदि यह १/४ इंच से बड़ी हो तो उस व्यक्ति का पूरा जीवन दुख, अभाव और परेशानियों में ही व्यतीत होता है । यदि यह उंगली मात्र १/४ इंच ही बड़ी हो तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान, शुभ कार्यों को करने वाला तथा उन्नति की ओर अग्रसर होने वाला होता है । ऐसा ही व्यक्ति समाज में सम्मान तथा यश प्राप्त करता है । यदि मध्यमा उंगली तर्जनी से आधा इंच या उससे भी ज्यादा बड़ी हो तो व्यक्ति निश्चय ही हत्यारा होगा, ऐसा समझ लेना चाहिए । यदि मध्यमा उंगली लम्बी हो तो व्यक्ति रोगी और कामी होता है । यदि यह उंगली लम्बी होने के साथ-साथ गांठदार एवं फूली हुई हो तो वह व्यक्ति स्वार्थी तथा चिन्ताओं से ग्रस्त रहता है । यदि यह उंगली लम्बी हो, साथ ही इसका ऊपर का सिरा वर्गाकार हो तो ऐसे व्यक्ति गम्भीर स्वभाव के होते हैं तथा जीवन में उत्तर- दायित्वपूर्ण पदों पर सफलता के साथ कार्य करते हैं । यदि यह उंगली लम्बी हो पर