योगिनी हृदयम् (अमृतानन्दनाथ विमर्शिनी एवं पं. व्रजवल्लभ द्विवेदी सविस्तार सटीक)
Yogini Hridayam with Amritanandanatha Dipika by Vraj Vallabha Dwivedi
अमृतानन्दनाथ (भाष्यकार: पं. व्रजवल्लभ द्विवेदी) द्वारा
पृष्ठ 437, कुल 485 में से
संदर्भ में पढ़ेंतृतीयः ] दीपिकाभाषानुवादसहितम् ३८७ इति विज्ञानभैरवभट्टारकोक्तरीत्या स्वस्य यत्र यत्रेच्छा जायते तत् तदेव शास्त्र- विहितम्, यत्र यत्रेच्छा न जायते तत्तदेव शास्त्रनिषिद्धम्¹। अतः स्वेच्छानुकूल- पदार्थाननु²भवेत्, तत्प्रतिकूलपदार्थान् परित्यजेदित्यर्थः । अहन्तेदन्तयोरैक्यं भावयन् । अहन्ता ज्ञातृधर्मः, इदन्ता ज्ञेयधर्मः, तयोरैक्यम् "यत्र यत्र मिलिता मरीचयस्तत्र तत्र विभुरेव जृम्भते" इत्यादिपूर्वं(२।७९, ३।१४१)प्रतिपादितरीत्या ज्ञातृज्ञेयचैतन्ययोः समरसीकरणलक्षणं ³ज्ञानम्, तदेवाहमिति भावयन् सुखं विह- रेत् । परिपूर्णज्ञानानन्दो भवेदित्यर्थः । तदुक्तं विज्ञानभैरवभट्टारकैः— जग्धिपानकृतोल्लासरसानन्दविजृम्भणात् । भावयेद् भरितावस्थां महानन्दस्ततो भवेत् ॥ (श्लो० ७१) इति ।।१९९-२००।। जहाँ जहाँ मन की तुष्टि हो, मन को संतोष हो, उसको वहीं स्थिर कर दे। ऐसा करने से साधक के हृदय में उसी स्थिति में परमानन्दमय स्वात्मस्वरूप प्रकाशित हो उठता है ।। इस तरह से साधक योगी को जिस विषय को प्राप्त करने की इच्छा हो, उसी को शास्त्रविहित माने; जहाँ जहाँ इच्छा न हो, उसी को शास्त्रनिषिद्ध समझे । इस प्रकार अपनी इच्छा के अनुकूल स्वरूप वाले पदार्थों का उपभोग करे और इसके प्रतिकूल पदार्थों का परित्याग कर दे । ऐसा करते समय अहन्ता और इदन्ता में एकता की भावना अवश्य करता रहे । अहन्ता ज्ञाता का धर्म है और इदन्ता ज्ञेय का । इन दोनों में एकता की भावना पहले (पृ० २११, ३३३) उद्धृत स्तोत्रावली के वचन में प्रतिपादित इस पद्धति से की जाती है—"जहाँ जहाँ संवित् की किरणें मिलती हैं, इन्द्रियों का विषयों के साथ संपर्क होता है, वहीं वहीं भगवान् शिव का व्यापक स्वरूप आलोकित हो उठता है"। इस तरह से ज्ञाता और ज्ञेय के रूप में स्फुरित हो रहे चैतन्य को समरस करने वाला ज्ञान ही 'मैं वही हूँ' इस प्रत्यभिज्ञा ज्ञान के रूप में अभिव्यक्त होता है। इसी की भावना करता हुआ योगी सुखपूर्वक विचरण करे, अर्थात् परिपूर्ण ज्ञान और आनन्द से सराबोर हो जाय । विज्ञानभैरव भट्टारक ने इस स्थिति का वर्णन इस तरह से किया है— ¹जग्धि और पान के कारण अभिव्यक्त उल्लास, रस और आनन्द की दशाओं का विस्तार होने पर साधक योगी अपनी भरितावस्था की, अपने परिपूर्ण भैरव स्वरूप की भावना करे । ऐसा करने से वह साधक महानन्द से परिपूर्ण हो उठता है ।।१९९-२००।। १. मपि वर्तते-क. ग. । २. भावयेत्-ख. ने. ज. उ. । ३. जानन्-क. ।
- जग्धि, पान आदि पदों का अभिप्राय विज्ञानभैरव के भाषानुवाद में देखना चाहिये।