कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 58, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( ४८ )
ज्ञानसागर
साखी-तासु दूत गण द्वारिका, अनिरुध अंश भुवार ॥ दोऊ उपजो मर्म अब, जस हंसनकी ज्वार ॥
चौपाई
दिवस आठ दस बीते जबही । अनिरुध कुँवर प्रगट भयो तबही ॥ बानासुर ने कोध दल साजा । अगणित बाज सम्हर कौ बाजा ॥ युद्ध करै दैत्य तहाँ जाई । अनिरुध सब कहँ मार हटाई ॥ छै प्रकार जीतो उन जबही । सातई बार भर्म भयो तबही ॥ दैत्य मार गहि समर अपारा । बाँध चपल कै कृष्ण कुँवारा ॥ कोई कहै मारो विषको मूला । शत्रु राखकै नृपकस भूला ॥ मंत्री कहई सुना भुवारा । शिव की आज्ञा मैं यह मारा ॥ नारद ऋषि तबही सुधि पाई । कृष्णहि बात जनावहु जाई ॥ चल भयो कृष्ण जो कोध अपारा । दैत्य जहाँ तहाँवा पशु धारा ॥
साखी-गरुड़ चढ़े तब कृष्ण सो, पुरही पहुँचे आय ॥ जाही नग्र अग्नि दियो, दैत्य राज तिहि ठाँयै ॥
चौपाई
आय दैत्य करै संग्रामा । हरि भेटें तेहि यम उन ग्रामा ॥ मारो हलधर अग्नित वीरा । बानासुर देख परे तेहि भीरा ॥ मोरा कृष्ण मता सुन आजू । अटल दियो महि शंकर राजू ॥ बहु विधि युद्ध दैत्य तब कीन्हा । कृष्ण चपल तेहि बाँध हिलीन्हा ॥ बाँध्यो नृप शंकर सुधि पाई । कोधित आई तब कृष्ण लराई ॥ दोनों वीर महा बल धारी । लागी होन परस्पर मारी ॥ दोनों मंत्र पुनि दीन अडाई । तारी मार मार पुन धाई ॥ दोह जुरे पुन मछ समाना । कौतुक आई निरंजन जाना ॥ दोउके समर पावक उठि जबही । आदि भवानी चलभइ तबही ॥ दोनों सुत कहँ जब बिलगावा । बादल पवनके जैसे स्वभावा ॥