भारतकोश
अगस्त्य संहिता (महर्षि अगस्त्य - पञ्चरात्र राम-उपासना एवं मन्त्र-विधान सटीक)

अगस्त्य संहिता (महर्षि अगस्त्य - पञ्चरात्र राम-उपासना एवं मन्त्र-विधान सटीक)

Agastya Samhita of Sage Agastya with Commentary

महर्षि अगस्त्य / पं. भवनाथ झा द्वारा

DevanagariSanskritpublished337 पृष्ठ

पृष्ठ 6, कुल 337 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 6

खं 'नभो' 'वेद'⁴ 'वेद'⁴ प्रमिते वर्षे गते कलौ। माघकृष्णस्य सप्तम्यां शुभधर्मप्रवर्तकः।। सप्तदण्डोद्गते सूर्ये सिद्धयोगयुजि प्रभुः। नक्षत्रे त्वाष्ट्रदैवत्ये कुम्भलग्ने शुभग्रहे।। आविर्भूतो महायोगी द्वितीय इव भास्करः। रामानन्द इति ख्यातो लोकोद्धरणकारणः।। अर्थात् कलियुग के 4400 वर्ष बीत जाने पर माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के शुभ दिन में सूर्य भगवान् के सात दण्ड चढ़ने पर सिद्ध योग-युक्त चित्रा नक्षत्र तथा कुम्भ लग्न और सभी ग्रहों के शुभ स्थान में होने पर दूसरे सूर्य के समान महायोगी रामानन्द का आविर्भाव हुआ, जो लोगों का उद्धार करनेवाले थे। पूरे रामानन्द सम्प्रदाय में भी स्वामीजी का जन्म इसी दिन माना जाता है। अतः इसकी प्रामाणिकता में सन्देह का कोई अवकाश नहीं था। किन्तु बहुत-से समीक्षकों की यह टिप्पणी जब पढ़ने को मिलती थी कि 1299 ई० में जन्मे रामानन्दाचार्य कबीर और रैदास के गुरु कैसे हो सकते थे, जो क्रमशः 1518 और 1527 ई० तक जीवित रहे। इस तर्क में भी दम दीखता था। पूरी मध्यकालीन परम्परा कबीर और रैदास को रामानन्द का शिष्य मानती रही है; अतः इन दो 'सत्यों' के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए मूल 'अगस्त्य-संहिता' का अन्वेषण प्रारम्भ हुआ और प्रस्तुत प्रकाशन का बीज-वपन हुआ। इस मूल 'अगस्त्य-संहिता' में 32 अध्याय हैं और पुष्पिका में ग्रन्थ-समाप्ति की घोषणा है। किन्तु किसी-किसी पाण्डुलिपि में 33वाँ अध्याय भी है, जिसमें सभी देवों की एकत्र की पूजा की पद्धति है। अयोध्या के प्रसिद्ध सन्त बलभद्र दास ने 'वैष्णवमताब्ज-भास्कर' एवं 'रामार्चन-पद्धति' की प्रस्तावना 'प्रस्तुत प्रसंग' में अगस्त्य-संहिता की चर्चा की है और इसमें 33 अध्याय बतलाये हैं। हैन्स बेकर की पुस्तक 'अयोध्या' में भी 33वें अध्याय का उल्लेख है। किन्तु अधिकतर प्रकाशित पुस्तकों एवं पाण्डुलिपियों में यह 32 अध्यायों का ही ग्रन्थ बतलाया गया है; अतः उतने को ही मूल ग्रन्थ में प्रकाशित किया गया है। पाठकों की जिज्ञासा-शान्ति के लिए 33वें सर्ग के कुछ श्लोक, जो हैन्स बेकर की पुस्तक 'अयोध्या' में उद्धृत हैं, भूमिका में संकलित किये गये हैं। Rarest Archiver

अगस्त्य संहिता (महर्षि अगस्त्य - पञ्चरात्र राम-उपासना एवं मन्त्र-विधान सटीक) · पृष्ठ 6, कुल 337 में से · BharatKosha