भारतकोश
आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik

महाकवि जगनिक द्वारा

DevanagariHindipublished618 पृष्ठ

पृष्ठ 312, कुल 618 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 312

चन्द्रावलि की चौथ। ३०६ .२७ झर सर मारैं तलवारिन सों तीरन मन्न मन्न गा छाय १३२ धम् धम् धम् धम् बजैं नगारा मारा मारा परै सुनाय ! भम्भम् भम्भम् झीलम झलकें नीलम रंग परै दिखराय १३३ चम् चम् चम् चम् भाला चमकैं दमकैं उडुगण मनों अका़श ॥ बम् बम् बम् बम् क्षंत्री बँचकें भभकैं शूरनकेर प्रकाश १३४ सवैया ॥ आश करें नहिं प्राणन की ललिते रणशूरन रीति सदाहै। प्राण कि नाश कि कीर्त्ति प्रकाश कि आश नहीं सुख या बिपदाहै ॥ बीर कि शान कि आन कि मान कि ठानठने मलखान यदाहै। शान कि आन करे रणज्वान सो प्राणपयान कियेयीतदाहै १३५ को गति बरणै मलखाने कै रणमाँ कठिन करै तलवार ॥ घोड़ बेंदुला का चढ़वैया नाहर उदयसिंह सरदार १३६ गनि गनि मारै राजपूतन का बेटा देशराज का लाल ॥ मोहनठाकुर बौरी वाला आला बीरशाहका बाल १३७ बिकट लड़ाई की संयुग में कायर भागे लिहे परान ॥ बड़ा लड़ैया भीषमवाला आला मैनपुरी चौहान १३८ लड़ै चौंड़िया दिल्लीवाला बेटा लड़ै पिथौराकयार ॥ को गति बरणै इन्द्रसेन कै दूनों हाथ करै तलवार १३६ मलखे बोले इन्द्रसेन से , जीजा मानों कही हमार ॥ बहिनी बेही तुम्हरे घरमाँ तुमते सदा हमारीहार १४० अबै मसाला कछु बिगराना अनभल नहीं कीन कर्त्तार ॥ बिदा कराये बिन जैबे ना मानो सत्यवचन सरदार १४१ फौजैं प्यारो समरभूमि ते बौरी जाउ आप ततकाल ॥