अष्टादश स्मृति संग्रह (संपूर्ण १८ स्मृतियाँ)
Ashtadasha Smriti Sangrah (18 Smritis Complete)
महर्षि व्यास, अत्रि, विष्णु, हारीत, औशनस, आङ्गिरस, यम, आपस्तम्ब, संवर्त, कात्यायन, बृहस्पति, शंख, लिखित, दक्ष, शातातप, वसिष्ठ आदि द्वारा
स्रोत: 18 Smritis with Sanskrit Shlokas & Hindi Bhasha Tika (उद्गम)
पृष्ठ 493, कुल 805 में से
संदर्भ में पढ़ें२८ शंखस्मृतिः ॥
नास्त्यघमर्षणात्परमन्तर्जले ॥२॥ नसावित्र्याः समं जप्यं न व्याहृतिसमं हुतम् ॥ ३ ॥ कुशशय्यामासीनः कुशोत्तरीयवान् कुशपवित्रपाणिः प्राङ्मुखः सूर्याभिमुखो वा ऽक्षमालामुपादाय देवताध्यायी जपं कुर्यात् ॥ ४ ॥ सुवर्णमणिमुक्तास्फटिकपद्माक्षरुद्राक्षपुत्रजीवकानामन्यतमेनादाय मालां कुर्यात् ॥५॥ कुशग्रन्थिं कृत्वा वामहस्तोपयमैर्वा गणयेत् ॥६॥ आदौ देवता ऋषिश्च्छन्दः स्मरेत् ॥ ७ ॥ ततः सप्रणवां सव्याहृतिकामाद्यन्तं च शिरसा गायत्रीमावर्तयेत् ॥ ८ ॥ अस्यास्याः सविता देवता ऋषिर्विश्वामित्रो गायत्री छन्दः ॥ ९ ॥ ओं कारः प्रणवाख्यः ॥ १० ॥ ओं भूः । ओं भुवः । ओं स्वः । ओं महः । ओं जनः । ओं तपः । ओं सत्यमिति व्याहृतयः ॥११॥ ओं आपोज्योतीरसोऽमृतं ब्रह्मभूर्भुवः स्वरोमिति शिरः ॥ १२ ॥ भवन्ति चात्र श्लोकाः ॥ १३ ॥
जल के भीतर के जपों में अघमर्षण से बढ़ दूसरा नहीं है ॥२॥ गायत्री के समान अन्य मन्त्र का जप नहीं है और व्याहृतियों के समान अन्य होम नहीं है ॥३॥ कुशासन पर बैठ कुश का दुपट्टा कन्धे पर धर कुश की पवित्रियों को धारण कर पूर्व को वा सूर्य के सम्मुख मुख कर के रुद्राक्ष की माला को लेकर देवता का ध्यान करता हुआ मूल गायत्री वा अपने गुरु मन्त्र का जप करे ॥ ४ ॥ सुवर्ण, मूंगा, मोती, स्फटिक, कमलगट्टा, रुद्राक्ष, अहेड़ के फल, जीवक, इन में से किसी एक को लेकर जप की माला बनावे ॥ ५ ॥ अथवा कुश की रस्सी में दी गांठों से अथवा बायें हाथ की अंगुलियों से गिनती करे ॥ ६ ॥ प्रथम मन्त्र के देवता, ऋषि, छन्द, इन का स्मरण करे ॥ ७ ॥ फिर आदि से व्याहृतियों सहित और अन्त में शिरः मन्त्र (आपोज्योती०) सहित गायत्री का जप करे ॥ ८ ॥ इस (तत्सवितुः) इस का सविता देवता, विश्वामित्र ऋषि, और गायत्री छन्द है ॥ ९ ॥ ॐकार का नाम प्रणव है ॥ १० ॥ ॐभूः, ॐभुवः, ॐस्वः, ॐमहः, ॐजनः, ॐतपः, ॐसत्यम् । ये सात व्याहृति कहाती हैं ॥११॥ (ॐ आपोज्योती रसोऽमृतं भूर्भुवःस्वरोम्) इस को गायत्री का शिरो मन्त्र कहते हैं ॥ १२ ॥ यही बात श्लोकों में भी कही है ॥ १३ ॥