ब्रह्मचर्य साधना

ब्रह्मचर्य साधना
Brahmacharya Sadhana
स्वामी शिवानन्द सरस्वती द्वारा
स्रोत: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (उद्गम)
DevanagariHindipublished237 पृष्ठ
पृष्ठ 82, कुल 237 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 82
छठा अध्याय
मन, प्राण और वीर्य
मन, प्राण और वीर्य एक हैं। दूध और पानी की भांति मन और प्राण का संबंध है। मन, प्राण और वीर्य का एक ही संबंध है। यदि मन को अधीन कर लिया जाता है तो प्राण और वीर्य स्वयं अधीन हो जाते हैं। जो मनुष्य प्राण का निरोध करता है, तो उसके मन का व्यापार और वीर्य की गति आप ही आप कम हो जाती है। पुनः यदि वीर्य पर अधिकार किया जाता है और यदि उसे पवित्र विचारों और विपरीतकरनी मुद्राओं के द्वारा ऊर्ध्वरेता (यानी वीर्य को ऊपर की ओर मस्तिष्क में ले जाना) बनाया जाता है तो मन और प्राण स्वयं यश में हो जाते हैं। मन और इन्द्रियों में घनिष्ठ संबंध
( ६७ )