भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 388, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 388

अ० २६ ] तृतीय स्कन्ध ३७९

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
कुमारी पूजिता कुर्याद्दुःखदारिद्र्यनाशनम्।
शत्रुक्षयं धनायुष्यं बलवृद्धिं करोति वै॥ ४५'कुमारी' नामकी कन्या पूजित होकर दुःख तथा दरिद्रताका नाश करती है; वह शत्रुओंका क्षय और धन, आयु तथा बलकी वृद्धि करती है॥ ४५॥
त्रिमूर्तिपूजनादायुस्त्रिवर्गस्य फलं भवेत्।
धनधान्यागमश्चैव पुत्रपौत्रादिवृद्धयः॥ ४६'त्रिमूर्ति' नामकी कन्याका पूजन करनेसे धर्म-अर्थ-कामकी पूर्ति होती है, धन-धान्यका आगम होता है और पुत्र-पौत्र आदिकी वृद्धि होती है॥ ४६॥
विद्यार्थी विजयार्थी च राज्यार्थी यश्च पार्थिवः।
सुखार्थी पूजयेन्नित्यं कल्याणीं सर्वकामदाम्॥ ४७जो राजा विद्या, विजय, राज्य तथा सुखकी कामना करता हो, उसे सभी कामनाएँ प्रदान करने-वाली 'कल्याणी' नामक कन्याका नित्य पूजन करना चाहिये॥ ४७॥
कालिकां शत्रुनाशार्थं पूजयेद्भक्तिपूर्वकम्।
ऐश्वर्यधनकामश्च चण्डिकां परिपूजयेत्॥ ४८शत्रुओंका नाश करनेके लिये भक्तिपूर्वक 'कालिका' कन्याका पूजन करना चाहिये। धन तथा ऐश्वर्यकी अभिलाषा रखनेवालेको 'चण्डिका' कन्याकी सम्यक् अर्चना करनी चाहिये॥ ४८॥
पूजयेच्छाम्भवीं नित्यं नृप सम्मोहनाय च।
दुःखदारिद्र्यनाशाय संग्रामे विजयाय च॥ ४९हे राजन्! सम्मोहन, दुःख-दारिद्र्यके नाश तथा संग्राममें विजयके लिये 'शाम्भवी' कन्याकी नित्य पूजा करनी चाहिये॥ ४९॥
क्रूरशत्रुविनाशार्थं तथोग्रकर्मसाधने।
दुर्गां च पूजयेद्भक्त्या परलोकसुखाय च॥ ५०क्रूर शत्रुके विनाश एवं उग्र कर्मकी साधनाके निमित्त और परलोकमें सुख पानेके लिये 'दुर्गा' नामक कन्याकी भक्तिपूर्वक आराधना करनी चाहिये॥ ५०॥
वाञ्छितार्थस्य सिद्ध्यर्थं सुभद्रां पूजयेत्सदा।
रोहिणीं रोगनाशाय पूजयेद्विधिवन्नरः॥ ५१मनुष्य अपने मनोरथकी सिद्धिके लिये 'सुभद्रा' की सदा पूजा करे और रोगनाशके निमित्त 'रोहिणी' की विधिवत् आराधना करे॥ ५१॥
श्रीरस्त्विति च मन्त्रेण पूजयेद्भक्तितत्परः।
श्रीयुक्तमन्त्रैरथवा बीजमन्त्रैस्तथापि वा॥ ५२'श्रीरस्तु' इस मन्त्रसे अथवा किन्हीं भी श्रीयुक्त देवीमन्त्रसे अथवा बीजमन्त्रसे भक्तिपूर्वक भगवतीकी पूजा करनी चाहिये॥ ५२॥
कुमारस्य च तत्त्वानि या सृजत्यपि लीलया।
कादीनपि च देवांस्तां कुमारीं पूजयाम्यहम्॥ ५३जो भगवती कुमारके रहस्यमय तत्त्वों और ब्रह्मादि देवताओंकी भी लीलापूर्वक रचना करती हैं, उन 'कुमारी' का मैं पूजन करता हूँ॥ ५३॥
सत्त्वादिभिस्त्रिमूर्तिर्या तैर्हि नानास्वरूपिणी।
त्रिकालव्यापिनी शक्तिस्त्रिमूर्तिं पूजयाम्यहम्॥ ५४जो सत्त्व आदि तीनों गुणोंसे तीन रूप धारण करती हैं, जिनके अनेक रूप हैं तथा जो तीनों कालोंमें सर्वत्र व्याप्त रहती हैं, उन भगवती 'त्रिमूर्ति' की मैं पूजा करता हूँ॥ ५४॥
कल्याणकारिणी नित्यं भक्तानां पूजितानिशम्।
पूजयामि च तां भक्त्या कल्याणीं सर्वकामदाम्॥ ५५निरन्तर पूजित होनेपर जो भक्तोंका नित्य कल्याण करती हैं, सब प्रकारकी कामनाओंको पूर्ण करनेवाली उन भगवती 'कल्याणी' का मैं भक्तिपूर्वक पूजन करता हूँ॥ ५५॥