भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 608, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 608

अ० १३] पञ्चम स्कन्ध ५९९

कृत्वा सुविपुलं नादं देवी सा निर्भया स्थिता।
उभौ च चक्रतुस्तीव्रां बाणवृष्टिं कुरुद्वह॥ १५वे भगवती जगदम्बा भी गम्भीर गर्जना करके निर्भीक भावसे विराजमान थीं। हे कुरुनन्दन! वे दोनों दैत्य घनघोर बाण-वृष्टि करने लगे॥ १५॥
भगवत्यपि बाणौघान्मुमोच दानवौ प्रति।
कृत्वातिमधुरं नादं देवकार्यार्थसिद्धये॥ १६भगवती जगदम्बा भी देवताओंकी कार्य-सिद्धिके निमित्त अत्यन्त मधुर नाद करती हुई उन दोनों दानवोंपर बाण-समूह बरसाने लगीं॥ १६॥
तयोस्तु बाष्कलस्तूर्णं सम्मुखोऽभूद् रणाङ्गणे।
दुर्मुखः प्रेक्षकस्तत्र देवीमभिमुखः स्थितः॥ १७उन दोनोंमेंसे बाष्कल शीघ्रतापूर्वक समरभूमिमें देवीके सामने आ गया। उस समय दुर्मुख केवल दर्शक बनकर देवीकी ओर मुख करके खड़ा रहा॥ १७॥
तयोर्युद्धमभूद् घोरं देवीबाष्कलयोस्तदा।
बाणासिपरिघाघातैर्भयदं मन्दचेतसाम्॥ १८अब भगवती तथा बाष्कलके बीच बाणों, तलवार तथा परिघके प्रहारसे भीषण युद्ध होने लगा, जो उत्साहहीन चित्तवाले लोगोंके लिये भयदायक था॥ १८॥
ततः क्रुद्धा जगन्माता दृष्ट्वा तं युद्धदुर्मदम्।
जघान पञ्चभिर्बाणैः कर्णाकृष्टैः शिलाशितैः॥ १९तत्पश्चात् युद्धके लिये उन्मत्त उस बाष्कलको देखकर जगदम्बिका कुपित हो गयीं और उन्होंने पत्थरकी सानपर चढ़ाकर तीखे बनाये गये तथा कानोंतक खींचे गये पाँच बाणोंसे उसपर प्रहार किया॥ १९॥
दानवोऽपि शरान्देव्याश्चिच्छेद निशितैः शरैः।
सप्तभिस्ताडयामास देवीं सिंहोपरिस्थिताम्॥ २०उस दानवने भी अपने तीक्ष्ण बाणोंसे देवीके बाणोंको काट दिया और पुनः सिंहपर विराजमान भगवतीपर सात बाणोंसे प्रहार किया॥ २०॥
सापि तं दशभिस्तीक्ष्णैः सुपीतैः सायकैः खलम्।
जघान तच्छरांश्छित्त्वा जहास च मुहुर्मुहुः॥ २१देवी भगवतीने उसके बाणोंको काटकर पानी चढ़ाकर तीक्ष्ण किये हुए दस बाणोंसे उस दुष्टपर प्रहार किया और वे बार-बार जोर-जोरसे हँसने लगीं॥ २१॥
अर्धचन्द्रेण बाणेन चिच्छेद च शरासनम्।
बाष्कलोऽपि गदां गृह्य देवीं हन्तुमुपाययौ॥ २२जगदम्बाने अपने अर्धचन्द्राकार बाणसे उसका धनुष काट डाला। तब बाष्कल भी गदा लेकर देवीको मारनेके लिये उनकी ओर दौड़ा॥ २२॥
आगच्छन्तं गदापाणिं दानवं मदगर्वितम्।
चण्डिका स्वगदापातैः पातयामास भूतले॥ २३अभिमानमें चूर उस दानवको हाथमें गदा लिये आता हुआ देखकर देवी चण्डिकाने अपनी गदाके प्रहारसे उसे धराशायी कर दिया॥ २३॥
बाष्कलः पतितो भूमौ मुहूर्तादुत्थितः पुनः।
चिक्षेप च गदां सोऽपि चण्डिकां चण्डविक्रमः॥ २४बाष्कल मुहूर्तभर पृथ्वीपर पड़ा रहा, इसके बाद वह फिर उठ खड़ा हुआ और प्रचण्ड, पराक्रमी उस वीरने भी भगवतीपर गदा चला दी॥ २४॥
तमागच्छन्तमालोक्य देवी शूलेन वक्षसि।
जघान बाष्कलं क्रुद्धा पपात च ममार सः॥ २५उस दैत्यको सामने आते देखकर भगवतीने कुपित होकर बाष्कलके वक्षःस्थलपर त्रिशूलसे प्रहार किया, जिससे वह गिर पड़ा और मर गया॥ २५॥