भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 29, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 29

२३ बालकाण्ड फलोंमें सर्वश्रेष्ठ मोक्ष कहा गया है। यदि किसीको पहले ही मोक्ष मिल जाय तो अर्थादि तीनों फलोंकी पीछेसे प्राप्ति उसके लिये अनावश्यक होगी। यहाँ मोक्षस्वरूप श्रीरामजीका जन्म प्रथम ही हो चुका है। यदि अर्थ, धर्म पहले सङ्ग रहें, काम, मोक्ष पीछे प्राप्त हों तो क्रम ठीक होगा। जैसे शत्रुघ्न, भरत राजाके साथ अयोध्यासे मिथिला बारातमें गये और लक्ष्मण, श्रीरामजी वहाँ मिले, तब वहाँ चारों फलकी उपमा देना बन गया है—‘नृप समीप सोहहिं सुत चारी। जनु धन धरमादिक तनुधारी ॥’ तथा ‘जनु पाए महिपाल मनि क्रियन्ह सहित फल चारि ॥’ इत्यादि ] ॥८॥ झुण्ड-की-झुण्ड स्त्रियाँ विचित्र थालोंमें आरती सजाकर अपने-अपने कुलके अनुसार बधावा लेकर गाती हुई चलीं ॥९॥ [और बालकको ऐसा आशीर्वाद देने लगीं कि] इन बालकोंकी उन्नतिको सहन न करनेवाले तथा इनसे द्वेष माननेवाले लोग मन-ही-मन मर जायँ और इनके वैरियोंके विषाद- की वृद्धि हो तथा श्रीशङ्कर और पार्वतीजीकी कृपासे ये चारों ही सुन्दर राजकुमार दीर्घजीवी हों ॥१०॥ प्रजाजन प्रसन्न हों, भाँति- भाँतिके उपहारोंके भार लेकर चले और राजभवनके द्वारपर आकर महाराजकी दुहाई देते हुए नाचने और गाने लगे ॥११॥ हाथी, रथ और घुड़सवार-सेनाने अपने-अपने वाहन और साजोंको सजाया, मानो इस समय रतिराज (कामदेव) और ऋतुराज (वसन्त) अपने समाजसहित कोसलपुरमें विहार कर रहे हैं ॥१२॥ घण्टा, घण्टी और पखावजों तथा तासोंका शब्द हो रहा है; झाँझ, बाँसुरी, डफ और करताल बज रहा है तथा नूपुर और मंजीरोंकी मनोहर ध्वनि और हाथोंके कङ्कणोंकी झङ्कार हो रही है ॥१६॥ नट-नटी, नर-नारी