भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 326, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 326

गीतावली ३२० राम छाम, लरिका लषन, बालि-बालकहि घालि को गनत ? रीछ जल ज्यों न घनमैं । काजको न कपिराज, कायर कपिसमाज, मेरे अनुमान हनुमान हरिगनमैं ॥ २ ॥ समय सयानी मृदु बानी रानी कहै पिय ! पावक न होइ जातुधान बेनु-बनमैं । तुलसी जानकी दिए, स्वामीसों सनेह किये कुसल, नतरु सब ह्वै हैं छार छनमैं ॥ ३ ॥ रावणके दूत भगवान्‌की सेनाको देख आये थे । दूतोंसे उनका समाचार सुन वह मनमें सोच रखकर ऊपरसे गाल बजाने लगा कि 'अहो ! कालके वशीभूत होकर ये रीछ और वानर युद्धमें मुझ- जैसे वीरसे लड़कर विजय प्राप्त करना चाहते हैं ! ॥ १ ॥ राम तो [सीताके वियोगमें] बहुत दुर्बल हैं; लक्ष्मण अभी लड़का ही है; बालिका पुत्र अपने ही कुलका घातक है, उसे तो गिनता ही कौन है ? और जाम्बवान् जलहीन मेघकी भाँति निस्सार है । सुग्रीव किसी भी अर्थका नहीं है और सारा ही वानरसमाज कायर है । हाँ, मेरे अनुमानसे इन वानरोंमें एक हनूमान् अवश्य ही शूरवीर है' ॥ २ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं, इसी समय परम चतुर महारानी मंदोदरीने मधुरस्वरसे कहा—'प्रियतम ! आप राक्षसकुलरूप बाँसोंके वनमें अग्नि न बनें, इस समय जानकीको देने और प्रभुसे प्रेम करनेमें ही कुशल है; नहीं तो एक क्षणमें ही सब नष्ट हो जायगा' ॥ ३ ॥

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक) · पृष्ठ 326, कुल 454 में से · BharatKosha