भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 633, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 633

शब्दावली

(६१९)

रमैनी २३३-दीदार दीदार कहे सब कोई। दीदार कहे दीदार न होई ॥ को तुझसे दूजा है भाई। जेहि दीदार प्रेम चितलाई ॥ अलम जाहद आरफ जोई। आशक माशूक दीदारको होई ॥ आशिक इश्क समाना भाई। प्रेम समाना प्रेम समाई ॥ दूजे प्रकृति कहो जो कोई। करता माया एके होई ॥ विन माया करता नहीं भाई। विन करता नहीं माया आई ॥ जो ब्रह्मा पारब्रह्म सोई। ब्रह्माते न्यारा पुरुष न जोई ॥ सब गुन भरा यह करता तेरा। कहा मान तैं चेत सवेरा ॥ तेरी सुरत जो सुरत समाई। जरा मरन कहो को फिर आई ॥ जेहि कारन यह सब जग नाचा। ना वह मिला न वहिते बांचा ॥

समै--जो न्यारा सो बैरी तेरा, माया ब्रह्म करतार। कहे कवीर समझो तुम ज्ञानी, मानो कहा हमार ॥ तीन मारे तीन राखे, आठ मारे काठ। लौट हंसा नीर पीवे, सुखभनाके घाट ॥

रमैनी २३४--रहे समाय जो सुरता कोई। आवा-गवन न ताकर होई ॥ बाहर मरे न सुरत समावे। ताते फिर फिर आवे जावे ॥ अद्युधात ले रहे समाई। जुग जुग सो सुखराज कराई ॥ तत्त्व मध्य त्रिभुवन समाना। तत्त्व मध्य है पवन औ प्राना ॥ बिहार पवन कहाँ ते भाई। जहाँ ते पवन जीव ले आई ॥ बाहर भीतर सोई पवना। समझ न परे कहे आवागौना ॥ एक पवन ते अनेक विचारा। तत्त्व पांचका है टकसारा ॥ छत्तिस नारि पचासी पवना। आपन आपन गुन लावे तौना ॥ पंचते दूँठ कर एक निकारी। मूल तीन ऐसा टकसारी ॥

समै--समुद्र समाना बुंदमें, बूंद मध्य बिस्तार। कहे कवीर भेद करताका, बूझो यह टकसार ॥

रमैनी २३५--तत्त्व बित्त हमरी टकसारा। तेहिका सब जग