भारतकोश
लघुसिद्धान्तकौमुदी (वरदराजाचार्य - भैमी एवं सान्वय हिन्दी व्याख्या सहित)

लघुसिद्धान्तकौमुदी (वरदराजाचार्य - भैमी एवं सान्वय हिन्दी व्याख्या सहित)

Laghu Siddhanta Kaumudi of Varadaraja with Hindi Commentary

आचार्य वरदराज द्वारा

DevanagariHindipublished633 पृष्ठ

पृष्ठ 212, कुल 633 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 212

अजन्त-पुंल्लिङ्ग-प्रकरणम् १६७ उत्तर—यदि आप वाला अर्थ करते तो 'येषाम्, तेषाम्' यदि प्रयोग सिद्ध न हो सकते । तथाहि—यद् और तद् सर्वनाम से आम् प्रत्यय कर त्यदादीनामः (१६३) से दकार को अकार और अतो गुणे (२७४) मे पररूप करने पर 'त + आम्, य + आम्' हुआ । अब यहां आप का अर्थ मानने से सुँट् प्राप्त नही हो सकता । क्योंकि यहां अवर्णान्त सर्वनाम से परे आम् वर्त्तमान नही । जो अवर्णान्त है वह सर्वनाम नही और जो सर्वनाम है वह अवर्णान्त नहीं । सर्वनामसञ्ज्ञा 'यद्, तद्' आदि दकारान्तों की ही की गई है । परन्तु—हमारे उपर्युक्त अर्थ से कोई दोष नहीं आता । यथा— यहां अवर्णान्त अङ्ग 'य, त' हैं, इन से परे यद्, तद् सर्वनाम से विहित आम् विद्यमान है; अतः इसे सुँट् का आगम हो जायेगा । यह अर्थ जसः शी (१५२), सर्वनाम्नः स्मै (१५३) आदि सूत्रों में भी समझ लेना चाहिये; अन्यथा 'ये, यस्मै, यस्मात्' आदि में शी आदि सर्वनामकार्य न हो सकेंगे । 'सर्व + आम्' यहां अवर्णान्त अङ्ग है 'सर्व' । इस से परे, सर्वनाम (सर्व) से विहित 'आम्' विद्यमान है । अतः इसे सुँट् का आगम हो—सर्व + सुँट् आम् । सुँट् में टकार इत् है और उकार उच्चारणार्थ है; अतः स् अवशिष्ट रहता है—सर्व + साम् । सुँट् का आगम आम् को कहा गया है । जिमे आगम होता है वह उस का अवयव माना जाता है । उस के ग्रहण से उस का भी ग्रहण हो जाता है । जैसा कि कहा भी है—यदागमास्तद्गुणीभूतास्तद्ग्रहणेन गृह्यन्ते । अतः 'साम्' आम् से भिन्न नहीं । इस से 'साम्' झलादि बहुवचन ठहरता है; इस के परे होने से बहुवचने झल्येत् (१४५) द्वारा अकार को एकार तथा आदेशप्रत्यययोः (१५०) से साम् प्रत्यय के अवयव सकार को मूर्धन्य षकार करने से 'सर्वेषाम्' प्रयोग सिद्ध होता है । सप्तमी के एकवचन में 'सर्व + ङि' हुआ । यहां ङसिँङ्योः स्मात्स्मिनौ (१५४) से 'ङि' को स्मिन् आदेश हो कर 'सर्वस्मिन्' प्रयोग सिद्ध होता है । सर्वशब्द की रूप- माला यथा— प्र० सर्वः सर्वौ सर्वे | प० सर्वस्मात् सर्वाभ्याम् सर्वेभ्यः द्वि० सर्वम् ,, सर्वान् | ष० सर्वस्य सर्वयोः सर्वेषाम् तृ० सर्वेण सर्वाभ्याम् सर्वैः | स० सर्वस्मिन् ,, सर्वेषु च० सर्वस्मै ,, सर्वेभ्यः | सं० हे सर्व ! हे सर्वौ ! हे सर्वे ! [लघु०] एवं विश्वादयोऽप्यदन्ताः ॥ व्याख्या—अब अन्य अदन्त पुंल्लिङ्ग सर्वनामों के विषय में कहते हैं कि— विश्व आदि अदन्त (सर्वनाम) भी इसी तरह होते हैं । 'विश्व' शब्द का अर्थ 'सम्पूर्ण' है । सर्वादिगण में पाठ होने से सर्वादीनि सर्वनामानि (१५१) द्वारा सर्वनामसञ्ज्ञा हो कर शी, स्मै आदि सर्वनामकार्य हो जाएंगे । शेष रामवत् प्रक्रिया होगी । सम्पूर्ण रूपमाला यथा—