लघुसिद्धान्तकौमुदी (वरदराजाचार्य - भैमी एवं सान्वय हिन्दी व्याख्या सहित)
Laghu Siddhanta Kaumudi of Varadaraja with Hindi Commentary
आचार्य वरदराज द्वारा
पृष्ठ 289, कुल 633 में से
संदर्भ में पढ़ें२७४ भैमीव्याख्योपेतायां लघुसिद्धान्तकौमुद्याम् अभ्यास (३२) (१) ‘लुलू +अतुस् = लुलुवतु’ आदि मे ओ. सुंपि से यण् क्यो न हो ? (२) ‘खलप्वौ, खलप्व’ आदि मे एरनेकाच ० से यण् क्यो नही होता ? (३) स्वभू, वर्षाभू, आत्मभू, करभू, खलपू, अतिचमू और हूहू शब्दो के द्वितीया तथा सप्तमी के एकवचन में रूप सिद्ध करें । (४) उवङ् आदेश ओ सुंपि के यण् का बाधक है या इको यणचि के यण् का ? सप्रमाण स्पष्ट करें । (५) एरनेकाच० सूत्र की अपेक्षा ओ. सुंपि सूत्र में क्या विशेषता है ? (६) ओ. सुंपि सूत्र का सोदाहरण विवेचन करें । (यहाँ दीर्घ ऊकारान्त पुंल्लिङ्ग शब्दों का विवेचन समाप्त होता है।) — ० — अथ ऋकारान्त पुंल्लिङ्ग शब्दा का वर्णन करते हैं — [लघु०] धाता । हे धातः । धातारौ । धातारः ॥ व्याख्या—डुधाञ् धारण-पोषणयो (जुहो० उ०) धातु से कर्त्ता में तृन् वा तृच् प्रत्यय करने पर ‘धातृ’ शब्द निष्पन्न होता है । दधातीति धाता, धारण पोषण करने के कारण परमात्मा का नाम ‘धातृ’ है । ‘धातृ’ शब्द के रूप प्रायः क्रोष्टृ शब्द के समान बनते हैं । तथाहि— सुं में ऋदन्त होने से ऋदुशनस्० (२०५) सूत्र से अनङ् आदेश, अप्तृन्तृच्० (२०६) से उपधादीर्घ, हल्ङ्याब्भ्य० (१७६) से अपृक्त सकार का लोप और न लोप ० (१८०) से नकार का लोप हो कर ‘धाता’ रूप बनता है । सम्बुद्धि में ‘ह धातृ + स्’ इस दशा में अनङ् आदेश नहीं होता । ऋतो ङिसर्व- नामस्थानयो (२०४) में ऋकार के स्थान पर गुण = अर् हो, सुँलोप और रेफ को विसर्ग करने से—‘हे धातः’ रूप सिद्ध होता है । ध्यान रहे कि सम्बुद्धि में निषेध के कारण उपधादीर्घ नहीं होता । विशेष—धातर्देहि, धातर्यच्छ, धातख इत्यादि स्थानों पर रुँ का रेफ न होने से हशि च (१०७) आदि से उत्व न होगा । अतः ‘धातो देहि, धातो यच्छ, धातोऽव’ आदि लिखना अशुद्ध है । ‘धाता रक्ष’ इत्यादि स्थानों पर रो रि (१११) से रेफ- लोप तथा ढलोपे पूर्वस्य दीर्घोऽण (११२) से पूर्व अण् को दीर्घ तो हो ही जायेगा । प्रथमा के द्विवचन में ‘धातृ + औ’ यहां ऋतो ङिसर्वनामस्थानयोः (२०४) से ऋकार को अर् गुण तथा अप्तृन्तृच्० (२०६) से उपधादीर्घ हो कर—धातार् + औ = धातारौ । इसी प्रकार जस्, अम् और औट् में—‘धातारः, धातारम्, धातारौ’ रूप सिद्ध होते हैं । द्वितीया के बहुवचन ‘धातृ + अस्’ (शस्) में सर्वनामस्थान न होने से ऋतो ङिसर्वनामस्थानयो (२०४) द्वारा गुण नहीं होना । पूर्वसवर्णदीर्घ हो कर सकार को