मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण
Matsya Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ
पृष्ठ 414, कुल 1098 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 414
| ४०४ | * मत्स्यपुराण * |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| समाकुञ्चितजानुस्थमणिबन्धेन शोभितम्।
किञ्चिदाकुञ्चितं चैव नाभिदेशकरस्थितम्॥ ३२

तृतीयं तु भुजं तस्य चतुर्थं तु तथा शृणु।
आत्तसंतानकुसुमं घ्राणदेशानुसर्पिणम्॥ ३३

लक्ष्म्या संवाह्यमानाङ्घ्रिः पद्मपत्रनिभैः करैः।
संतानमालामुकुटं हारकेयूरभूषितम्॥ ३४

भूषितं च तथा देवमङ्गदैरङ्गुलीयकैः।
फणीन्द्रफणविन्यस्तचारुरत्नशिखोज्ज्वलम्॥ ३५

अज्ञातवस्तुचरितं प्रतिष्ठितमथात्रिणा।
सिद्धानुपूर्व्यं सततं संतानकुसुमार्चितम्॥ ३६

दिव्यगन्धानुलिप्ताङ्गं दिव्यधूपेन धूपितम्।
सुरसैः सुफलैर्हृद्यैः सिद्धैरुपहृतैः सदा॥ ३७

शोभितोत्तमपार्श्वं तं देवमुत्पलशीर्षकम्। | तीसरे हाथका मणिबन्ध मुड़े हुए घुटनेपर सुशोभित था तथा कुछ मुड़कर नाभिदेशपर फैले हुए पहले हाथपर अवलम्बित था। अब उनके चौथे हाथकी दशा सुनो। चौथे हाथमें भगवान् कल्पवृक्षका पुष्प धारण किये हुए थे और उसे अपनी नासिकातक ले गये थे। उस समय लक्ष्मी अपने कमल-दलके समान कोमल हाथोंसे भगवान्का चरण दबा रही थीं। भगवान्के मस्तकपर कल्पवृक्षके पुष्पोंकी मालाओंका मुकुट शोभा दे रहा था। वे हार, केयूर, बाजूबंद और अँगूठीसे विभूषित तथा शेषनागके फणोंपर रखे हुए सुन्दर रत्नोंसे प्रकाशित हो रहे थे। एवं इनकी विशेषता यह थी कि महर्षि अत्रिने उनकी स्थापना की थी। उनका चरित्र वस्तुतः जाना नहीं जा सकता। सिद्धगण सदा उनकी पूजा करते थे। कल्पवृक्षके पुष्पोंद्वारा उनकी अर्चना होती थी। उनके अङ्गोंमें दिव्य चन्दनका अनुलेप था तथा वे दिव्य धूपसे धूपित थे। सिद्धगण उन्हें सदा सरस एवं मनोहर फलोंका उपहार देते थे। वे उत्तम पार्श्वसे सुशोभित थे तथा उनके मस्तकपर कमल शोभा पा रहा था॥ ३१-३७ १/२ ॥ |
| ततः सम्मुखमुद्वीक्ष्य ववन्दे स नराधिपः॥ ३८

जानुभ्यां शिरसा चैव गत्वा भूमिं यथाविधि।
नाम्नां सहस्रेण तथा तुष्टाव मधुसूदनम्॥ ३९

प्रदक्षिणमथो चक्रे स तूत्थाय पुनः पुनः।
रम्यमायतनं दृष्ट्वा तत्रोवासाश्रमे पुनः॥ ४०

बिलाद् बहिर्गुहां काञ्चिदाश्रित्य सुमनोहराम्।
तपश्चकार तत्रैव पूजयन् मधुसूदनम्॥ ४१

नानाविधैस्तथा पुष्पैः फलमूलैः सगोरसैः।
नित्यं त्रिषवणस्नायी वह्निपूजापरायणः॥ ४२

देववापीजलैः कुर्वन् सततं प्राणधारणम्।
सर्वाहारपरित्यागं कृत्वा तु मनुजेश्वरः॥ ४३

अनास्तृतगुहाशायी कालं नयति पार्थिवः।
त्यक्ताहारक्रियश्चैव केवलं तोयतो नृपः।
न तस्य ग्लानिमायाति शरीरं च तदद्भुतम्॥ ४४ | ऐसे भगवान् (-की मूर्ति)-को अपने सम्मुख देखकर राजा पुरूरवाने विधिपूर्वक घुटने टेककर और मस्तकको भूमिपर रखकर भगवान्को प्रणाम किया तथा सहस्रनामोंद्वारा उन मधुसूदनका स्तवन किया और उठकर बारम्बार उनकी प्रदक्षिणा की। पुनः उस रमणीय देवमन्दिरको देखकर उसी आश्रममें निवास करनेका निश्चय किया। तत्पश्चात् उस बिलसे बाहर निकलकर वे किसी अतिशय मनोहारिणी गुफाका आश्रय लेकर नाना प्रकारके पुष्पों, फलों, मूलों तथा गोरसोंद्वारा भगवान् मधुसूदनकी पूजा करते हुए वहीं तपस्यामें संलग्न हो गये। वे नित्य त्रिकाल स्नान तथा अग्निहोत्र करते थे। वे नरेश सभी प्रकारके आहारका परित्याग कर सदा उस देववापी (पोखरी)-के जलसे ही प्राणोंकी रक्षा करते थे। राजा बिना बिछौनेके ही गुफामें शयन करते हुए समय बिता रहे थे। यद्यपि राजाने भोजन करना छोड़ दिया था और केवल जलपर ही निर्भर थे, तथापि उन्हें किसी प्रकारकी ग्लानि नहीं होती थी, प्रत्युत उनका शरीर अद्भुत तेजोमय हो गया |