भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1096, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1096

हिन्दी निरुक्त ( ३३१ ) १० अ० २ पा० ६ सं० ऋषि है। ये द्विपदा विराट् छन्द हैं। प्रातरनुवाक और आश्विन में विनियोग है। अग्नि देव की अर्चिष् या किरण 'सेना-इव' सेना के समान 'सृष्टा' निश्चित की हुई या सेनापति से प्रेरित हुई सेनाके समान 'भयम्' ( भयं वा ) शत्रुओं के लिये भयको 'दधाति' धारण करती है ( बलंवा ) अथवा भक्तों के लिये बलको धारण करती है। 'अस्तुः-न' ( क्षेप्तुः ) फेंकने वाले के जिस 'दिद्युत्-इव' आयुध के समान 'त्वेष-प्रतीका' शत्रुओं के लिये भयप्रतीका या भयरूप है- दर्शन से ही भयानक है। अथवा अपने भक्तोंके लिये (बलप्रतीका) बलरूप है अथवा (यशः प्रतीका ) यश रूप है अथवा ( महाप्रतीका ) महती बड़ी या पूजनीया दिखाई देती है अथवा (दीप्तदर्शना ) देदीप्य- मान = बहुत प्रकाश रूप दिखाई देती है। “यमो ह जातो यमो जनित्वम्०” । जिसका अर्चिष् या किरण ऐसे चमत्कार वाला है, वह 'यमः' (यमइव ) यम या जोड़ला जैसा अग्नि 'जातः' भूत है 'यमः' यम 'जनित्वं' ( च ) और भविष्यत् जगत् रूप है-जो कुछ अब तक संसार में हुआ और जो कुछ होने वाला है सब वही यम अग्नि है उससे अन्य कुछ नहीं है, किन्तु सब उसी का स्वरूप है। 'कनीनाम्' (कन्यानाम् ) कन्याओ' का 'जारः' ( जरयिता) जरणकरने वाला है वही यम अग्नि कन्याओंकेः कन्योभाव को मिटाने वाला है। क्योंकि-जब अग्नि के समीप कन्याओं का विवाह हो जाता है, तभी उनका कन्यापन मिटजाता है और वे भार्या हो जाती हैं। 'जनीनां' ( जायानाम् ) जायाओं यह भार्याओं का 'पतिः' पति है-पालन करने वाला है। क्योंकि- विवाह के अनन्तर उनका पति के संगसे यज्ञ में अधिकार हो