रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)
Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary
सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा
पृष्ठ 427, कुल 799 में से
संदर्भ में पढ़ें१६ षोडशस्तरङ्गः ४०१ तावत्प्रक्षालयेद्यावत्तन्न त्यजति शुक्लताम् । द्रावकां शोज्झितं तारं ततः काचशरावके ॥६६॥ न्यस्याथ सोरकद्रावं दत्त्वा सन्द्रावयेत्सुधीः । ततः सुराप्रदीपाग्नौ पचेद्यत्नेन कोविदः ॥६७॥ यथा नोत्प्लवते तोयं तथा संशोषयेद् द्रवम् । क्षीणे जले भवेच्छुक्ल शलाकाकारचूर्णकम् ॥६८॥ सोरकाम्लीयरजतमेतदुक्तं भिषग्वरैः । ततो निधापयेन्नीलकाचकुप्यां विधानवित् ॥६९॥ इदं विनिहितं शुक्लकाचकुप्यामिनांशुभिः । स्पृष्टं कृष्णत्वमायाति तस्मात्संरक्षयेत्तथा ॥१००॥ अथ नवीनपरिभाषितः सोरकाम्लीयरजतनिर्माणप्रकारः-पीताश्वघ्नसुमं पीत- वर्णकरवीरपुष्पम् , तदाकारायां काचप्रणाल्याम् 'Funnel' इत्याङ्ग्लभाषा- प्रसिद्धायाम् । सारकं दलं "Filter Paper" इति प्रसिद्धम् । सूत्रीबन्ध्यानीत्या- रम्य तन्न त्यजति शुक्लतामिति पर्यन्तं रजतशोधनम् । ततः प्रक्षालनाद्विशुद्धस्य सोरकद्रावकक्षेपपूर्वकं सुराप्रदीपे पाकः, ततः शलाकाकारचूर्णतेति क्रमोऽनु- सन्धेयः । इनांशुभिः सूर्यकिरणैः व्याख्यासमानमन्यत् ॥ ७७-१०० ॥ भा.टी.-एक काँच के पात्र में चाँदी के पत्रों का बुरादा डाल दें । अब इस रजतपत्रचूर्ण युक्त काँच पात्र में थोड़ा-थोड़ा करके शुद्ध सोरकाम्ल (Nitric acid ) डालें जब तक कि सम्पूर्ण रजतचूर्ण इसमें घुल न जाय सोरकाम्ल डालते समय पात्र में से सफेदवर्ण का अत्यन्त तेज धुँआँ निकलता है । अतः सोरकाम्ल डालते समय अपने मुख को धुएँ से बचाकर दूसरी तरफ फेर लेना चाहिये । जब सम्पूर्ण रजत घुल जाय तो उस द्रव को देखें यदि रजत में कुछ ताँबा मिला होगा तो वह द्रव नीले वर्ण का होगा; अन्यथा शुद्ध रजत होने पर श्वेतवर्ण का होगा । अब इस द्रव में तीव्र (Strong) लवणद्राव धीरे-धीरे डालते रहें जब तक कि चाँदी गाढ़े छुने हुए दही के सदृश्य नीचे पात्रतल में बैठ न जाय । जब रजत का निक्षेप होना बन्द हो जाय तो लवणद्राव डालना बन्द कर दें । अब इस लवणद्रावयुक्त रजतकिलाट को उस पात्र में ही थोड़ी देर रहने दें । जब जलीयांश रजत के ऊपर आ जाय तो, पीले कनेर के फूलके आकार की एक काँच की नली (Funnel) में सारकपत्र (Filter Paper) रखकर इस द्रव का छानकर पृथक कर दें और रजत को स्वच्छ जल से धो