भारतकोश
रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary

सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished799 पृष्ठ

पृष्ठ 72, कुल 799 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 72

३० रसतरङ्गिणी लवण आदि विड द्रव्यों से मूषा बनाकर फिर इस मूषा को उक्त द्रव्यों के ही कल्क से अच्छी तरह तीन चार लेप करके सुखा लेवें । इस मूषा को योगमूषा कहते हैं । इस मूषा द्वारा पारद मारण किया जाता है ॥ १० ॥ वज्रद्रावणिका मूषा समैर्भूनागगाराद्यैस्तुषाद्यैश्चापि निर्मिता । क्षीरैश्च माहिषैर्मूषा वज्रद्रावणिका मता ॥ ११ ॥ वज्रद्रावणिका मूषा वज्रसत्त्वप्रसाधिका । यामद्वयमपि ध्माता नासौ द्रवति कर्हिचित् ॥ १२ ॥ भूनागः कञ्चुलिकस्ताम्रवर्णः कीटविशेषः सरीसृपो वर्षासु जायमानः । गारो जलप्लुता मृत्तिका । यामद्वयमपि ध्मातेति अत्यन्तदृढेत्यर्थः ॥११, १२॥ भा.टी.-सूखे केंचुए, गारा तथा तुष भस्म आदि को सम भाग में लेकर भैंस के दूध के साथ मर्दन करके बनाई मूषा को वज्रद्रावणिका मूषा कहते हैं । यह मूषा वज्र (हीरा) के सत्त्वपातन करने में काम आती है । छः घण्टे निर- न्तर अग्नि देने पर भी यह पिघलती या जलती नहीं है ॥११, १२॥ वक्तव्य-तन्त्रान्तर में इस मूषा को चार पहर की अग्नि सहन करनेवाली लिखा है और इसका निर्माण निम्न प्रकार से लिखा है "गारभूनागधौताभ्यां तुषमष्टशणेन च । समैः समा च मूषामृन्महिषोद्दुग्धमर्दिता ॥ तया विरचिता मूषा लिप्ता मत्कुणशोणितैः । बालाऽब्दध्वनिमूलैश्च वज्रद्रावणक्रौञ्चिका । सह- तेऽग्निं चतुर्यामं द्रवेण व्यथिता सती ॥" गारमूषा दग्धषड्गुणगारेण मृदा चासितया तु या । विधीयते च किट्टाद्यैर्गारमूषा तु सा मता ॥१३॥ यामयुग्ममपि ध्माता नासौ द्रवति निश्चितम् । ढालनादौ विशेषेण रसज्ञैः सा प्रयुज्यते ॥१४॥ असितया कृष्णया ॥१३, १४॥ भा.टी.-काली मिट्टी एक भाग, तुषभस्म या गारा छः भाग लेकर उसमें आवश्यकतानुसार लोह कीट तथा शण आदि मिलाकर बनाई हुई मूषा को गारमूषा कहते हैं । छः घण्टे निरन्तर अग्नि में रखकर तपाने से भी यह नहीं पिघलती है । और यह मूषा विशेषा कर धातु को पिघलाकर ढालने के काम में आती है ॥ १३, १४ ॥

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक) · पृष्ठ 72, कुल 799 में से · BharatKosha