रोगों की पहचान

रोगों की पहचान
Rogon Ki Pehchaan
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)
DevanagariHindipublished128 पृष्ठ
पृष्ठ 103, कुल 128 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 103
रोगों की पहचान
103
पानी में मिलाकर रोगी को पिलाएँ।
स्तन पीड़ा होने पर
- ▣ नीम की पत्तियाँ, साँठी के चावल, सफेद जीरा सबको दूध में पकाकर कुछ दिन पिएँ।
साँप के काटने पर
- ▣ नीम के पत्ते खिलाएँ। जब पत्ते कड़वे लगना शुरू हो जाएँ तो समझ लेना चाहिए कि विष उतर गया है।
कील मुँहासे होने पर
- ▣ नीम के बीजों को सिरके में पीसकर लेप करें।
मोतियाबिंद होने पर
- ▣ ताजी निबौली लेकर पत्थर पर घिस लें। रोज़ रात को सुरमँ की तरह आँखों में दो-2 सलाई लगाएँ।
घाव होने पर
- ▣ नीम के हरे पत्तों को पीसकर उनका रस निकाल लें। अब रूई को इस रस में डालकर अच्छी तरह से तर कर लें। फिर एक प्याली में थोड़ा देसी घी डालकर उसमें रूई को डालकर गर्म करने के लिए रखें। अब उतारकर सहने योग्य गर्म रहने पर उस रूई को घाव वाली जगह रखें और पट्टी बाँध दें। नित्य यह पट्टी बदलें।
मूत्राशय या गुर्दे में पथरी होने पर
- ▣ नीम की पत्तियों की राख को फॉक कर डेढ़ चम्मच शीतल जल पी लें। यह काम दिन में 4 बार करें।
सफेद कोढ़ होने पर
- ▣ नीम की पत्तियाँ, फूल, निबौली-सबको पीसकर शरबत के रूप में सेवन करें। लगातार दो महीने यह दवा लें।