सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १
Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
पृष्ठ 195, कुल 288 में से
संदर्भ में पढ़ेंविना पंचांग के तिथिज्ञान : १७७
से एक तिथि का अन्तर पड़ जाता है। १५ दिन से अधिक हो तो अमावस्या की १५ तिथि घटा कर शेष तिथि शुक्ल पक्ष की जानना।
पूर्णमासी को जो नक्षत्र बताये हैं उनमें भी कभी-कभी एक नक्षत्र का अन्तर पड़ जाता है, क्योंकि कोई नक्षत्र दिन के पहिले भाग में ही अन्त हो जाता है, कोई पूरे दिन भर रहता है, इस कारण तिथि में भी कभी-कभी अन्तर पड़ जाता है और कभी-कभी तिथि ठीक निकलती है।
(१) जैसे सम्वत् २००० में धनिष्ठा नक्षत्र को कौन तिथि वैशाख में होगी जानना है। चैत्र पूर्णिमा को नक्षत्र बिन्दा था, उसके आगे का नक्षत्र स्वाती से धनिष्ठा तक गिना तो ९ हुए। कृष्ण प्रतिपदा से गिना तो ९. तिथि हुई। पंचाङ्ग देखो तो उस दिन दशमी तिथि है। सप्तमी की हानि होने से तिथि का अन्तर पड़ गया।
(२) आवण में मूल नक्षत्र को कौन तिथि पड़ेगी यह जानना है। आपाङ्क की पूर्णिमा को पू. पा. नक्षत्र के आगे का नक्षत्र उ. पा. से मूल तक गिना तो—२५ आये, ये १५ से अधिक होने से, १५ तिथि अमावस्या तक के घटाये तो, शेष १० रहे। ये शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि हुई। पंचाङ्ग में उस दिन म्यारस थी। इस उदाहरण में आवण की पूर्णिमा को श्रवण नक्षत्र होता है, अपना मूल नक्षत्र उसके पहिले आता है, इससे इसके पहिले का मास आपाङ्क की पूर्णमासी ली गई।
सूर्य और चन्द्र से तिथि जानना और तारीख से तिथि जानना आगे बताया गया है।
२-विना पंचाङ्ग के वार (दिन) जानना
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को जो दिन हो वह उस वर्ष का राजा कहलाता है। चैत्र शुक्ल परिव्रा से गत मास की अमावस्या तक गिनो, जो संख्या हो उसे १३ से गुणा करो और उसमें वर्तमान महिना के पक्ष के बीते हुए दिन जोड़ दो और योग में ७ का भाग दो, शेष बचे उसे वार के राजा से उस संख्या तक गिनो तो वार ज्ञात होगा।
(१) जैसे सम्वत् २००० में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सोमवार था। यही सोम-वार वर्ष का राजा कहलाया।
सम्वत् २००० में आपाङ्क शुक्ल ११ का वार जानना है।
चैत्र शुक्ल १ से आपाङ्क की अमावस्या तक गत मास=३ हुए ५ \times १३ = ६५ आपाङ्क की अमावस्या से आपाङ्क शुक्ल ११ तक गत दिन=१० पहिले के ४३ + १० = ५३ ५३ \div ७ = ७ शेष ३। वर्ष का राजा सोमवार से ३ गिना, तो सोमवार गत हुआ, वर्तमान मंगल वार आया। पहिले गत दिन लिया था, इस कारण सोमवार गत दिन आया। यदि वर्तमान दिन लिया होता तो उत्तर में वर्तमान दिन आता। पंचाङ्ग में आपाङ्क शुक्ल ११ को मंगलवार है।
(२) सम्वत् २००० कुआरि वदी १४ को कौन वार था ?
१२