सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग २
Sachitra Jyotisha Shiksha Vol 2
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
पृष्ठ 96, कुल 454 में से
संदर्भ में पढ़ें८८ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, तृतीय फलित खण्ड
परमोच्च तवांश--उच्च नवांश को ही परमोच्च नवांश समझो । क्योंकि कोई ग्रह
उच्च में हो उसे परमोच्च नवांश में लाने को उसका उच्च स्थान ही बदल जाता है।
दोदशांश का फल दया
किसी राशि के द्वादशांश का कोई क्रम हो उससे द्वादशांश में जो राशि आवे उस
राशि के फल के समान सभी राशियों के द्वादशांश के फल होंगे जसे यहाँ बताया गया है ।
मेष लग्न में प्रत्येक द्वादशांश का फल
(१) पहिला द्वादशांश ( मेष )--नेत्र लाळ, गोल, भोजन में उष्ण पदार्थ प्रिय,
अल्प भोजन जल्दी खाये, प्रसन्न कीति, अल्प यथुन, बहुत धन न हो, शूरवीर, स्त्रियों
का प्रिय, नौकरी करे, खुशामदी, मस्तक में फोड़ा, गविष्ठ, सबसे श्रेष्ठ, अति चपल, जल से भय करे, हाथ में चिह्न ।
(२) .दूसरा द्वादशांश ( वृष )--सुन्दर, विलास कर गमन करे, जांघ के ऊपरी
भाग, मुँह, पीठ का भाग व छाती के दोनों वाजू मोटे हों, दयालु, क्लेश सहन करने
वाला, मुख्य अधिकारी, अधिक #न्या हों, कफ प्रकृति, लोकप्रिय, क्षमाशील, बहुत खाने
वाला, स्त्री प्रिय, बहुत मित्र हों, वालपन में दु:खी, तरुणपन और वृद्धावस्था में सुखी, बंधु, धन, कुटुम्ब नहीं रहे ।
(३) तीसरा द्वा० ( मियन )--स्त्रियों का अभिलाष करे, कोक शास्त्र में
प्रवीण, लाळ नेत्र, कुञ्चित केश, चतुर, शास्त्र जानने वाला, नौकरी करे, बुद्धिमान्,
लोगों का इशारा जाने, जुआडी, सुन्दर शरीर मधुर भाषण, अधिक भोजन करे, गीत नृत्य प्रिय, नपुंसक की संगति, नाक ऊँची और लम्बी ।
(४) चौथा द्वा० ( कर्क ) - कुटिल, जल्दी चलने वाला, स्त्रियों के कहुने में रहे,
उत्तम, सित्र, ज्योतिष का ज्ञान हो, बहुत घर फिरने वाला, भ्रमण, द्रव्य नाश, ठिगना,
गला बड़ा, मीठी वोली से वश में करने वाला, मित्रों का प्रिय, जलाशय या बगीचे में फिरे । कूल्हा बड़ा ।
(५) पञ्च हा० (सिंह) --अधाभि 5, क्रोधी, ठुड्डी गाल व मुँह बडा, पिग नेत्र,
अल्प संतति, स्त्री का द्वेषी, मांस, वन और पर्वत का प्रेमी, नौकरों की वात पर
क्रोध करे, असामयिक भूख व तृष्णा के कारण पेट दाँत को पीड़ा होवे, दाता व परा- क्रभी, स्थिर बुद्ध, यविष्ठ, मातृभक्त माता के कहने में रहे ।
(६) षष्ट द्वा० ( कन्या )--उत्तम शरीर, गम्भीर, लज्जालु, शीतल दृष्टि, सुखी,
प्रिय बोलने वाला, सत्य वक्ता, धार्मिक, परमार्थ सम्बन्धी वात करे, सूक्ष्म देह, नृत्य,
गीत, वाद्य व चित्रकारी में कुशल, पंडित, वुद्धिमान्, काम साधने में तत्पर, परदेश भ्रमण, दूसरों से द्रव्य मिले, बहुत कन्या, पुत्र अल्प ।
(७) सप्तम द्वा० ( तुला )--देव ब्राह्मण साधु सन्त को मान देवे, गई बात
स्मरण करे, बुद्धिमान्, विचारशील, लोगों के धन की इच्छा करे, शुद्ध, अग्निहोत्र करे,
स्त्री वश, अधिक ऊँचा, नाक ऊँची, दुबला, चञ्चल स्वभाव, अति भ्रमण, धन युक्त,
अङ्गहीन हो, क्रय-विक्रय करने में कुशल, बड़ी पदवी पावे, सभ्य, रोगी, कुटुम्ब पर उपकार करे, बांधवों से निद्य, बन्धुजनों को त्याग दे ।