भारतकोश
शारदा तिलक तन्त्र (हिन्दी व्याख्या सहित)

शारदा तिलक तन्त्र (हिन्दी व्याख्या सहित)

Sharada Tilak Tantra with Hindi Commentary

लक्ष्मण देशिकेन्द्र / चमन लाल गौतम द्वारा

स्रोत: संस्कृति संस्थान बरेली · संस्कृति संस्थान बरेली · 1950 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished511 पृष्ठ

पृष्ठ 309, कुल 511 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 309

त्रयोदश पटल ] [ ३०६ ईडे हस्तैर्दधानं रथचरणदरौ खड्‌गखेटौ गदाख्यां । शाक्तं दानाभये च क्षितिधरणलसद्दंष्ट्रमाद्यं वराहम् ।११२ लक्षमेकं जपेन्मन्त्रं मधुराक्तैः सरोरुहैः । जुहुयात्तद्दशांशेन पीठे विष्णोःप्रपूजयेत् ।११३ मूर्त्तिं मूलेन संकल्प्य वक्ष्यमाणविधानतः । पूर्वादिषु चतुर्दिक्षु हृदाद्यङ्गानि पूजयेत् ।११४ अस्त्रं कोणेष्वधश्चोर्ध्वं चक्राद्यस्त्राणि तद्बहिः । चक्रं शङ्खमसिं खेटं गदां शक्तिं वराप्रये ।११५ संपूज्या बाह्यलोकेशान् बहिरस्त्राणि संयजेत् । ध्यानादेवो धनं दद्याज्जपद्वाह्यात् वसुन्धराम् ।११६ अब ध्यान कहा जाता है—चरणों से लेकर जानु देश तक श्रेष्ठ कनक के समान प्रभा से आन्वित है नाभि देव से नीचे मुक्ता की आभा से युक्त हैं। कण्ठ देश से तरुण सूर्य के सदृश हैं। मस्तक से नील आभा सम्पन्न हैं। कर कमलों के द्वारा रथ चरण दरौं—खड्ग खेट, गदा—शक्ति दान-अभय धारण करने वाले और भूमि को धारण करने में शोभित दाढ़ वाले आद्य वराह का स्तवन करता हूँ ।११२। मधुर त्रय में अक्त सरोरुहों से ,होम करे और एक लाख मन्त्र का जप करना चाहिये । जप का दशांश का हवन करना चाहिये । भगवान् विष्णु को पीठ पर अर्चन करे ।११३। मूल मन्त्र के द्वारा मूर्ति की कल्पनाकरे जिसका विधान आगे बताया जायगा । पूर्वादि चारदिशाओं में हृदयादि अंगों का पूजन करे ।११४। नीचे और ऊपर कोणों में अस्त्र का तथा उसके वाहिर चक्रादि आयुधों का अर्चन करना चाहिये । आयुधों के नामों का परिगणन किया जाता है—चक्र, शंख, असि, खेट, गदा, शक्ति, वरदान, अभयदान है। वाहिर लोकेशों का तथा उनके बाहिर उनके अस्त्रों का यजन करना चाहिये । देव ध्यान से धन दिया करते हैं और जप करने से वसुन्धरा को देते हैं ।११५-११६।