वैराग्य शतक
Vairagya Shatak
भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा
स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)
पृष्ठ 330, कुल 648 में से
संदर्भ में पढ़ें( २३१ )
( ३ )
रसिकप्रिया रसमंजरी, और शृंगारहि जान । चतुराई करि बहुत विधि, विषय बनाई आन ॥ विषय बनाई आन, लगत विषयिनकँ प्यारी । जागे मदन प्रचण्ड, सराहै नखशिख नारी ॥ ज्यों रोगी मिष्टाव खाइ, रोगहि विस्तारै । “सुन्दर” ये गति होइ, जोइ रसिकप्रिया धारै ॥
विषकी ज़मीनमें विषके अङ्कुर जमे । फिर नारी रूपी विष- लता बढ़ी । उस लतामें विषकी जड़ें लगीं और विषका डालियाँ और पत्तियाँ आईं । फिर उस लतामें विषके ही फल और फूल लगे । उस विषलतामेंसे विषके तन्तु निकले । फिर उस लताने अपने विष-तन्तु फैला फैलाकर नर-वृक्षोंको इलझा लिया और खुद उनके लिपट गई । सुन्दरदासजी कहते हैं, उस विषलताके फन्देमें अधिकांश नररूपी वृक्ष फँस गये—कोई विरले ही सन्तरूपी वृक्ष उससे अछूते बच सके । उनके ही शरीरोंमें यह विष लता लगी हुई न दिखाई दी ।
मतलब यह है, कि खी विषकी बेल है । उसकी जड़, उसकी डालियाँ, उसकी पत्तियाँ और उसके फल-फूल सभी विषपूर्ण हैं । सारांश यह कि, खीका सम्बन्ध विषसे भरा है । खीका कोई भी अंग ऐसा नहीं जिसमें विष न हो । यह खी रूपी विषबेल अज्ञानी विषयी लोगोंको अपने फन्देमें फँसाकर नाश कर देती